फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   childrens obesity become big problem of health, India on second after China

बच्चों का मोटापा बनी बड़ी समस्या, चीन के बाद भारत का दूसरा नंबर

Mon, 10 Jun 2019 02:57 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 10 Jun 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
childrens obesity become big problem of health, India on second after China
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत सहित दुनिया के कई देशों में मोटापा बड़ी समस्या बना हुआ है। ऐसा नहीं है कि मोटापे से केवल बड़ी उम्र के लोग ही प्रभावित हैं। बड़ी संख्या में बच्चे भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं। मोटापा कई स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण है। वैश्विक स्तर पर लगभग दो अरब बच्चे और वयस्क इस तरह की समस्याओं से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन


बच्चों के मोटापे के मामले में दुनियाभर में चीन पहले स्थान पर बना हुआ है। इसके बाद भारत का नंबर है। भारत में लगभग 1.44 करोड़ बच्चे अधिक वजन वाले हैं। एक शोध के अनुसार, दुनिया के कुल आबादी का लगभग एक चौथाई हिस्सा 2045 तक मोटापे से ग्रस्त हो जाएगा। उस समय तक इनकी संख्या 22 प्रतिशत के आस-पास होगी।
विज्ञापन

ऐसे होती है मोटापे की पहचान

बॉडी मास इंडेक्स के द्वारा मोटापे की पहचान की जाती है। 85 प्रतिशत से 95 प्रतिशत तक बीएमआई वाले बच्चों को मोटा माना जाता है। मोटापे और ज्यादा वजनी बच्चे मधुमेह और हृदय संबंधी बीमारियों की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में मोटापे की वृद्धि दर वयस्कों की तुलना में अधिक

childrens obesity become big problem of health, India on second after China
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चों में मोटापे की वृद्धि दर वयस्कों की तुलना में बहुत अधिक है। देश में हर साल मोटे बच्चों की तादात तेजी से बढ़ रही है। हर साल बच्चों के मोटे होने के लगभग एक करोड़ नए मामले सामने आ रहे हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया के वैज्ञानिकों ने अपने शोध में बच्चों में मोटापे का खतरा बढ़ाने वाले जीन का पता लगाया है। शोध के अनुसार, एफटीओ जीन जिसे सिंगल न्यूक्लियोटाइड पॉलिमोर्फिज्म कहते हैं इससे बच्चों का खान-पान प्रभावित होता है।

इस शोध के अनुसार, पांच से 10 साल के बच्चों पर हुए शोध से पता चला है कि इस जीन के कारण बच्चे अधिक कैलोरी ग्रहण करने लगते हैं। ऐसे में आगे चलकर उनका वजन बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है।

किसे कहेंगे मोटापा? 

childrens obesity become big problem of health, India on second after China
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जब कोई वयस्क या बच्चा अपनी उम्र या समान ऊंचाई के अन्य लोगों से ज्यागा भारी हो तो उसे मोटापा कहा जा सकता है। मोटापा बढ़ने के कारणों में खानपान प्रमुख कारण है। जंक फूड एवं पैक्ड फूड में नमक, फैट एवं कोलेस्ट्रॉल मोटापे को बढ़ा रहे हैं। जबकि टीवी, इंटरनेट, कम्प्यूटर व मोबाइल गेम्स का ज्यादा प्रयोग भी बच्चों को शारीरिक श्रम से दूर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed