फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Child trafficking racket in bankura busted by west bengal police

पश्चिम बंगालः बांकुरा में प्रिंसिपल और शिक्षक ही करते थे बच्चों की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 20 Jul 2021 06:09 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांकुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांकुरा Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 20 Jul 2021 06:09 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में पुलिस ने बच्चों की तस्करी के आरोप में स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षक समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Child trafficking racket in bankura busted by west bengal police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में पुलिस ने बच्चों की तस्करी के आरोप में स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षक समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के चंगुल से पुलिस ने पांच बच्चों को छुड़ा लिया है और उन्हें सरकारी बाल घर में भेज दिया है। इस दौरान बांकुरा पुलिस ने दुर्गापुर और पश्चिम बर्दवान से  1.75 लाख रुपये की राशि भी जब्त की है।  

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि इस रैकेट का खुलासा तब हुआ जब रविवार को बांकुरा सदर थाना क्षेत्र के कलापत्थर इलाके में जेएनवी परिसर में कुछ लोगों द्वारा दो बच्चों को कार के अंदर बैठने के लिए कहने पर एक स्थानीय पंचायत प्रमुख ने दो बच्चों को रोते हुए देखा। 
विज्ञापन


पंचायत प्रमुख ने कार में सवार लोगों से पूछताछ की और उनके उत्तरों में विसंगति पाए जाने पर स्थानीय लोगों को सूचित किया। दूसरी ओर, प्रिंसिपल ने क्षेत्र से भागने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। इसके बाद पुलिस ने  इस घटना में एक स्कूल के प्रिंसिपल कमल कुमार राजोरिया और शिक्षिका सुषमा शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अब इस घटना ने भाजपा और टीएमसी के बीच एक राजनीतिक तनातनी को जन्म दिया है। राज्य के मंत्री शशि पांजा ने एक वरिष्ठ भाजपा नेता पर रैकेट से संबंध रखने का आरोप लगाया है, वहीं भाजपा ने आरोप को खारिज कर दिया और इसे महज राजनीति से प्रेरित बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed