{"_id":"5d46539c8ebc3e6cc30e9967","slug":"child-theft-rumer-in-patna-mob-beaten-7-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में चरम पर बच्चा चोरी की अफवाह, बेगुनाह हो रहे भीड़ हिंसा का शिकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार में चरम पर बच्चा चोरी की अफवाह, बेगुनाह हो रहे भीड़ हिंसा का शिकार
Sun, 04 Aug 2019 09:37 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 04 Aug 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में बच्चा चोरी के अफवाहों के बीच शनिवार को पटना के दानापुर में भीड़ ने तीन लोगों को जमकर पीटा। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अनुमंडल अस्पताल दानापुर में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
वहीं पटना के दीघा में धार्मिक प्रचार के लिए आए दो टूरिस्टों की भीड़ ने पिटाई कर दी। लोगों का आरोप था कि ये बच्चा चोरी कर रहे थे। दोनों घायलों को पुलिस ने पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
तीसरी घटना पटना के परसा के रहीमपुर में हुई। जहां भीड़ ने एक साधु पर बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने साधु को किसी तरह भीड़ से छुड़ाया। इस दौरान पुलिस और भीड़ में धक्का-मुक्की भी हुई। साधु की पहचान जहानाबाद जिले के एरकी गांव निवासी रामव्रत राठौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
चौथी घटना में पटना के मनेर के महिनावा टोला में ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के आरोप में एक विक्षिप्त की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को को अस्पताल में भर्ती कराया।