फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chikungunya virus never attack again

चिकनगुनिया: एक बार किया अटैक तो दोबारा इससे डरने की नहीं है जरूरत

Sat, 24 Sep 2016 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Sep 2016 04:56 PM IST
विज्ञापन
Chikungunya virus never attack again
chikungunya test
राजधानी दिल्ली सहित देश के कई इलाके में बीते कुछ हफ्तों में चिकनगुनिया के मरीज देखने को मिले हैं।  इनमें कई की मौत भी हो गई। इस बीच इस बीमारी पर एक्सपर्ट ने नई जानकारी दी है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति को एक बार चिकनगुनिया हो चुका है तो उसे जीवन में दोबारा कभी इस बीमारी से सामना नहीं करना पड़ेगा। एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक, चिकनगुनिया वायरस का स्ट्रेन सिंगल होता है। इस वायरस से बीमार व्यक्ति में कुछ दिनों बाद ऐंटीबॉडी बन जाता है। इससे वायरस दोबारा उस पर अटैक नहीं कर पाता है। हालांकि, जिनका इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर होता है, उनमें दोबारा यह बीमारी होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


वहीं डेंगू के सवाल पर उन्होंने कहा कि यही परिस्थितियां डेंगू पर भी लागू होती है। मच्छरों के काटने के बाद चार टाइप के डेंगू होते हैं। मतलब, किसी को एक टाइप का डेंगू एक से ज्यादा बार नहीं हो सकता। लेकिन, दूसरे टाइप का डेंगू होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Chikungunya virus never attack again
चिकनगुनिया
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चिकनगुनिया वायरस के स्ट्रेन का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इसकी शुरुआती जांच में स्ट्रेन में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार चिकनगुनिया फैलने की वजह वाइरस का ज्यादा ऐक्टिव होना है।

दस साल के पीरियड में आए नए लोगों को यह वाइरस अटैक कर रहा है। दिल्ली में हर साल माइग्रेट होकर भारी संख्या में नए लोग भी आते हैं। जिन्हें पहले चिकनगुनिया हो गया था, उन्हें यह दोबारा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed