फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Minister YS Jagan Mohan Reddy flagged off the electric buses from Alipiri depot in Tirupati.

आंध्र प्रदेश: इलेक्ट्रिक बसों से तिरुपित मंदिर के होंगे दर्शन, सीएम ने हरी झंडी दिखकर बसों को किया रवाना

Wed, 28 Sep 2022 10:32 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,तिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,तिरुपति Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 28 Sep 2022 10:32 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश सरकार के साथ अनुबंध के अनुसार 100 इलेक्ट्रिक बसों में से 50 बसें तिरुपति और तिरुमाला के घाट लिए चलेंगी, जबकि अन्य 50 अलीपीरी से इंटरसिटी बसों के रूप में नेल्लोर, कडपा और मदनपल्ले के लिए चलेंगी।

विज्ञापन
Chief Minister YS Jagan Mohan Reddy flagged off the electric buses from Alipiri depot in Tirupati.
आंध्र प्रदेश के सीएम बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पर्यावरण को अनुकूल बनाने के लिए तिरुमाला-तिरुपति देवस्थानम(टीटीडी) ने तिरुपति से तिरुमाला के लिए 10 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने तिरुपति के अलीपिरी डिपो से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीटीडी के चेयरमैन वाई वी सुब्बा रेड्डी ने कहा कि आने वाले महीनों में और इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएगी। साथ ही पर्यावरण को और सुरक्षित बनाने के लिए टीटीडी ने तिरुमाला में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। श्रद्धालुओं से सुविधा के लिए अपने साथ स्टील, तांबे या कांच की पानी की बोतलें ले जाने की अपील की जा रही है। 
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश सरकार के साथ अनुबंध के अनुसार 100 इलेक्ट्रिक बसों में से 50 बसें तिरुपति और तिरुमाला के घाट लिए चलेंगी, जबकि अन्य 50 अलीपीरी से इंटरसिटी बसों के रूप में नेल्लोर, कडपा और मदनपल्ले के लिए चलेंगी। ये सभी 100 बसें तिरुपति के अलीपिरी बस डिपो में तैनात की जाएंगी। अनुबंध के अनुसार, ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक बसों के रखरखाव का कार्य करेगी। 'ब्रह्मोत्सव' के शुरु होने से पहले ये बसें तिरुपति और तिरुमाला के बीच चलाई गई है। एक बार में 35 यात्री बस में सफर कर सकेंगे। साथ ही एक बार चार्ज होने पर  180 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। हाई-पावर एसी और डीसी चार्जिंग सिस्टम बैटरी को 3-4 घंटे में पूरी तरह से रिचार्ज करने में सक्षम है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किय गया हैं, प्रत्येक सीट के लिए एक आपातकालीन बटन और यूएसबी सॉकेट उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों से श्रद्धालु आराम के साथ भगवान श्री वेंकटेश्वर के दर्शन कर सकेंगे। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक केवी प्रदीप ने कहा कि ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक अपने कुशल इलेक्ट्रिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के माध्यम से प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें राज्य में सफल होंगी। वे मुंबई, पुणे, नागपुर, हैदराबाद, सूरत, देहरादून, सिलवासा, गोवा, हिमाचल प्रदेश और केरल में सफलतापूर्वक चल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed