फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Minister Yogi Adityanath at Geeta Bhakti Amrit Mahotsav in Pune Maharashtra

Maharashtra: 'हम शिवाजी महाराज से जुड़े हैं, मुगल से नहीं', पुणे के एक कार्यक्रम में बोले CM योगी आदित्यनाथ

Sun, 11 Feb 2024 12:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 11 Feb 2024 12:11 PM IST
सार

सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग भाग्यशाली हैं क्योंकि उन्हें सदियों से संतों का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने बताया कि समर्थ रामदास ने इसी धरती से छत्रपति शिवाजी महाराज को पैदा किया था, जिन्होंने मुगल बादशाह औरंगजेब को चुनौती दी थी।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath at Geeta Bhakti Amrit Mahotsav in Pune Maharashtra
महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र के पुणे में रविवार को गीता भक्ति अमृत महोत्सव में शामिल हुए। इस महोत्सव का हिस्सा बनकर उन्होंने कहा कि भक्ति और शक्ति के संगम से 500 साल की गुलामी की गाथा को तोड़कर आयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने इसी के साथ मुगल सम्राट औरंगजेब को चुनौती देने के लिए मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की भी सराहना की। 
विज्ञापन


भक्ति और शक्ति एकसाथ मिल गए: योगी आदित्यनाथ
बता दें कि इस साल 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किया गया था। आदित्यनाथ ने कहा, 'आज शक्ति और भक्ति दोनों एकसाथ मिल गए।' उन्होंने आगे कहा, 'भक्ति और शक्ति के संगम से 500 वर्षों की गुलामी की गाथा को तोड़कर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। हमें इस भव्य कार्यक्रम को देखने का मौका मिला।'
विज्ञापन


सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग भाग्यशाली हैं क्योंकि उन्हें सदियों से संतों का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने बताया कि समर्थ रामदास ने इसी धरती से छत्रपति शिवाजी महाराज को पैदा किया था, जिन्होंने मुगल बादशाह औरंगजेब को चुनौती दी थी और उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया था। जिसकी आज तक किसी ने चिंता नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम छत्रपति शिवाजी से जुड़े हैं, मुगलों से नहीं बोले सीएम आदित्यनाथ
आदित्यनाथ ने आगे कहा कि हम महाराज छत्रपति शिवाजी के रूप में भक्ति और शक्ति का मिश्रण देख सकते हैं। जब वे उत्तर प्रदेश के सीएम बने तो वह पहले आगरा गए। उन्होंने कहा, 'वहां एक मुगल संग्राहलय बन रहा था। मैंने कहा कि इस संग्रहालय का नाम छत्रपति शिवाजी होना चाहिए, क्योंकि हम उनसे जुड़े हैं मुगलों से नहीं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की है और यह भी छत्रपति शिवाजी महाराज को ही समर्पित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed