फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Minister Pramod Sawant says AAP leaders in Goa scared after arrests in Delhi excise case

Politics: प्रमोद सावंत बोले- केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद गोवा में आप नेताओं में डर; भाजपा ही एकमात्र विकल्प

Wed, 03 Apr 2024 05:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 03 Apr 2024 05:29 PM IST
सार

प्रमोद सावंत ने कहा कि कांग्रेस का राज्य में अस्तित्व नहीं बचा है, आप के नेताओं में डर है। रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी (आरजीपी) के बारे में लोग सोच नहीं रहे हैं। ऐसे में राज्य में केवल भाजपा ही विकल्प है।

विज्ञापन
Chief Minister Pramod Sawant says  AAP leaders in Goa scared after arrests in Delhi excise case
प्रमोद सावंत - फोटो : ANI

विस्तार

देश में लोकसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच दिल्ली का आबकारी नीति घोटाला खूब चर्चाओं में है। इस मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से जहां विपक्ष इसे गलत ठहराते हुए भाजपा पर निशाना साध रहा है, वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी पार्टी के नेता आम आदमी पार्टी और उसके सहयोगी दलों को भ्रष्टाचार के मामलों में आईना दिखा रहे हैं। इस बीच, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने दावा किया है कि इस मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से राज्य आप के नेता डरे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आबकारी नीति घोटाले से आप ने पैसा कमाया है और अब जब उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है तब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इसका क्या किया जाए। 

विज्ञापन


दक्षिण गोवा के वेलिम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में आप आदमी पार्टी के नेताओं को शराब नीति घोटाले से पैसा मिला, जिसके सहारे उन्होंने राज्य में दो सीटें जीती थीं। अब इसी घोटाले में उनके मुखिया केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से यहां आप नेताओं में डर है। वे अब मेरी हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। उन्हें डर है कि कहीं उनके खिलाफ कार्रवाई न हो जाए। 
विज्ञापन


प्रमोद सावंत ने आगे बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का राज्य में अस्तित्व नहीं बचा है, आप के नेताओं में डर है। रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी (आरजीपी) के बारे में लोग सोच नहीं रहे हैं। ऐसे में राज्य में केवल भाजपा ही विकल्प है। हम राज्य में विकास के लिए काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। उन पर कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए आबकारी नीति बनाने से संबंधित साजिश में सीधे तौर पर शामिल होने का आरोप है। इतना ही नहीं ये भी आरोप हैं कि शराब नीति घोटाले से मिले रुपयों का प्रयोग 2022 में हुए गोवा विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार के लिए किया गया। वहीं, ईडी ने पिछले हफ्ते आप की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर और तीन अन्य से कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले से जुड़े मामले में पूछताछ की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed