फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Minister of Uttar Pradesh Yogi Adityanath, farmer will suffer in cold, cow, congress

योगी की अग्निपरीक्षा: ठंड आ रही है, झेलेगा किसान, झेलेगी गाय और झेलेंगे गौवंश

Mon, 28 Dec 2020 07:52 PM IST
मुकेश कुमार झा शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 28 Dec 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister of Uttar Pradesh Yogi Adityanath, farmer will suffer in cold, cow, congress
prayagraj news : अधिवक्ता समागम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : prayagraj

शीतलहर शुरू हो चुकी है और इसी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अग्निपरीक्षा भी शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गायों की मौत का मुद्दा छेड़कर प्रदेश सरकार की परेशानी को काफी बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


संघ और भाजपा के नेता भी राज्य में खुले घूमने वाले गौवंश से पैदा हुई समस्या को काफी बड़ी मान रहे हैं। प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री का कहना है कि यह समस्या शीर्ष स्तर पर विचाराधीन है और इसका समाधान खोजा जा रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर भी मानते हैं कि गौवंश से किसानों को हो रही परेशानी बड़ी समस्या है। इसके समाधान का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर भाजपा नेताओं को प्रियंका गांधी के इस राजनीतिक अभियान में सफलता की कोई उम्मीद नहीं दिखाई देती। उत्तर प्रदेश भाजपा के बनारस प्रांत के बड़े नेता का कहना है कि राहुल की तरह प्रियंका भी राजनीति में अब पिटा मोहरा साबित हो चुकी हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को इससे काफी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुग्धधन, पशुधन घटा, कृषि धन पर बड़ा असर
पूर्वांचल का किसान हो या मध्य और पश्चिम उत्तर प्रदेश का किसान, परेशानी बढ़ गई है। उसकी दूध से होने वाली दैनिक आमदनी काफी सिमट गई है। लोग गाय नहीं पालना चाहते, क्योंकि उससे रिटर्न बहुत सिमट गया है। अब स्थिति यह है कि न तो किसान को गाय-बछड़ों के कारण फसल की उपज मिल पा रही है और न ही दूध के दाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed