फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Minister of Bihar Nitish Kumar met Prime Minister narendra modi Know all about it

Nitish Kumar: पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, NDA में वापसी के बाद पहली मुलाकात; बोले- अब साथ कभी नहीं छोड़ेंगे

Wed, 07 Feb 2024 05:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 07 Feb 2024 05:12 PM IST
सार

पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
Chief Minister of Bihar Nitish Kumar met Prime Minister narendra modi Know all about it
Nitish Kumar Meets PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात प्रधानमंत्री आवास पर हुई। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी और बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश और पीएम मोदी की यह पहली मुलाकात है।

विज्ञापन


पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि उन्होंने बिहार से संबंधित कई शासन और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। बाद में उन्होंने कहा कि हमने एनडीए को दो बार छोड़ा होगा, लेकिन अब ऐसा कभी नहीं करेंगे। अब कभी नहीं। हम यहीं बने रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बिहार में 28 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के साथ जनता दल यूनाइटेड ने मिलकर नई सरकार बनाई थी। इससे पहले बिहार में 2020 में भी दोनों दलों ने साथ आकर सरकार बनाई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यह पीएम से नीतीश की औपचारिक मुलाकात है।

2020 में भाजपा फिर राजद का हाथ थामा
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा के साथ सरकार बनाने का जनादेश लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कमान संभाली थी, लेकिन बीच में उन्होंने लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया था। 


केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा भी खोला
राजद के साथ महागठबंधन सरकार का मुख्यमंत्री बनने के कुछ महीनों बाद सीएम नीतीश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर के भाजपा-विरोधी दलों का गठजोड़ शुरू किया था। उन्होंने पटना में विपक्षी एकता की पहली बैठक कराई थी।

28 जनवरी को एनडीए में वापसी
एक वक्त नीतीश को विपक्षी एकता का सूत्रधार कहा जा रहा था, लेकिन फिर अचानक महागठबंधन की परिस्थितियों को असामान्य बताते हुए नीतीश कुमार ने घर वापसी की तरह भाजपा के कमल में रंग भर दिया। बिहार में 28 जनवरी को वापस एनडीए की सरकार ने शपथ ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed