फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Minister Devendra Fadnavis says Sculptor Ram Sutar to get Maharashtra Bhushan award

Maharashtra: राम सुतार को मिलेगा महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी समेत बना चुके हैं ये प्रतिमाएं

Thu, 20 Mar 2025 02:26 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 20 Mar 2025 02:26 PM IST
सार

100 वर्ष पूरे कर चुके शिल्पकार राम सुतार को इससे पहले पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (182 मीटर ऊंची) के निर्माता हैं।

विज्ञापन
Chief Minister Devendra Fadnavis says Sculptor Ram Sutar to get Maharashtra Bhushan award
प्रसिद्ध शिल्पकार राम सुतार - फोटो : फोटो साभार: ramsutar.in

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान "महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार" के लिए दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का डिजाइन तैयार करने वाले प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार को चुना है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को विधानसभा में दी। महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार के तहत ₹25 लाख और एक स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


इस पुरस्कार के लिए 12 मार्च को मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। सीएम फडणवीस ने कहा कि राम सुतार शतायु हो चुके हैं, लेकिन अभी भी मुंबई में इंदु मिल स्मारक परियोजना में आंबेडकर प्रतिमा पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


राम सुतार कौन हैं?
100 वर्ष पूरे कर चुके शिल्पकार राम सुतार को इससे पहले पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (182 मीटर ऊंची) के निर्माता हैं। वर्तमान में वे मुंबई के इंदू मिल में बन रही डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा पर कार्य कर रहे हैं। अपने बेटे अनिल के साथ काम करने वाले सुतार कई प्रमुख परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Maharashtra: 'शिवाजी महाराज का मंदिर महिमा मंडन का हकदार, औरंगजेब की कब्र नहीं', विवाद के बीच बोले CM फडणवीस

राम सुतार के प्रमुख कार्य
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (182 मीटर, सरदार वल्लभभाई पटेल, गुजरात)
251 मीटर ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा (अयोध्या)
153 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा (बेंगलुरु)
100 फीट ऊंची छत्रपति संभाजी महाराज की प्रतिमा (मोशी, पुणे)

पिछले साल, महाराष्ट्र सरकार ने सिंधुदुर्ग जिले के मालवन में स्थित राजकोट किले पर 60 फीट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की नई प्रतिमा बनाने का कार्य भी राम सुतार आर्ट क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा था। हालांकि बाद में इस  35 फीट ऊंची प्रतिमा के गिर जाने के के बाद राज्य में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed