फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Justice of India NV Ramana observes two minutes of silence and paid condolence for those lawyers who lost their life

सुप्रीम कोर्ट: कोरोना से जान गंवाने वाले वकीलों के लिए दो मिनट का मौन, सीजेआई ने व्यक्त की संवेदना

Mon, 28 Jun 2021 11:47 AM IST
Tanuja Yadav एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 28 Jun 2021 11:47 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमण ने कोरोना से जान गंवाने वाले 77 वकीलों और उनके परिवार के लिए दो मिनट का मौन रखा। 

विज्ञापन
Chief Justice of India NV Ramana observes two minutes of silence and paid condolence for those lawyers who lost their life
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर भले ही थमने लगी हो लेकिन जब ये चरम पर थी, तब इसने देश में तबाही मचा दी थी कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लाखों की संख्या में लोग मरे थे। वहींं सुप्रीम कोर्ट के भी 77 वकीलों ने कोविड-19 के आगे अपना दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एन वी रमण ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन की शुरुआत कोविड-19 से जान गंवाने वाले बार के सदस्यों और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रंजना अग्निहोत्री का याचिका खारिज
इसके अलावा कोर्ट का कार्यवाही के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने रंजना अग्निहोत्री की याचिका का रद्द कर दिया। चीफ जस्टिस एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि आपकी याचिका में जिस मामले पर रोशनी डाली गई है, वो ऐसा मामला नहीं है जिस पर सुप्रीम कोर्ट विचार करें। 



बता दें कि रंजना ने हरियाणा के नूंह में हिंदुओं की रक्षा को लेकर एक याचिका दायर की थी। रंजना ने अपनी याचिका में हिंदुओं की रक्षा और जबरन धर्मांतरण की जांच के लिए एसआईटी बनाने की भी मांग की थी। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि हरियाणा के नूंह में तब्लीगी जमात की वजह से मुसलमानों का दबदबा बढ़ा है। यहां हिंदुओं की संख्या 20 फीसदी से घटकर 10 फीसदी पर आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed