{"_id":"60a70ed88ebc3e751975c092","slug":"chief-engineer-of-submerged-barge-p-350-says-if-the-captain-taken-the-warning-seriously-everyone-would-have-been-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबे बार्ज के इंजीनियर की जुबानी: कैप्टन ने चेतावनी को गंभीरता से लिया होता तो सभी सुरक्षित होते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डूबे बार्ज के इंजीनियर की जुबानी: कैप्टन ने चेतावनी को गंभीरता से लिया होता तो सभी सुरक्षित होते
Fri, 21 May 2021 07:11 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 21 May 2021 07:11 AM IST
सार
- डूबे बार्ज पी-305 के मुख्य अभियंता रहमान शेख ने बार्ज पर फंसे लोगों की मौत के लिए कैप्टन को जिम्मेदार ठहराया
- कहा- चक्रवात को लेकर मौसम विभाग और तटरक्षक बल ने जो चेतावनी जारी की उसे कैप्टन ने नजरंदाज किया
विज्ञापन
Barge Rescue Operation by Coast Guard
- फोटो : ICG
विस्तार
चक्रवात ताउते की वजह से समुद्र में डूबे बार्ज पी-305 के चीफ इंजीनियर ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। चीफ इंजीनियर रहमान शेख का कहना है कि चक्रवात को लेकर मौसम विभाग और तटरक्षक बल ने जो चेतावनी जारी की उसे कैप्टन ने नजरंदाज किया। कैप्टन का मानना था कि चक्रवात बार्ज को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
विज्ञापन
इस बीच, बचाए गए जहाज कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाए गए कर्मियों एवं पीड़ित परिजनों का कहना है कि जहाज कंपनी और ओएनजीसी ने अभी तक उनसे मुलाकात नहीं की है। परिजन सवाल उठा रहे हैं कि बाकी बार्ज बंदरगाह की तरफ वापस लौट आए लेकिन पी-305 क्यों नहीं लौटा? बताया जा रहा है कि यह जहाज करीब 25 साल पुराना था और यह अच्छी हालत में नहीं था। इसे मलयेशिया से लाया गया था।
विज्ञापन
ताउते तूफान: बार्ज पी-305 से जुड़े 49 कर्मचारियों के शव बरामद, 26 कर्मचारियों की तलाश जारी
ताउते चक्रवाती तूफान में गहरे समुद्र में डूबे बार्ज पी-305 से जुड़े 49 कर्मचारियों के शव बरामद किए गए हैं। बृहस्पतिवार को नौसेना पश्चिमी कमांड ने यह जानकारी दी। भारतीय नौसेना और कोस्टगार्ड की तरफ से अन्य लापता 26 कर्मचारियों की खोज का अभियान जारी है।
विज्ञापन
नौसेना के प्रवक्ता मेहुल कर्णिक ने बृहस्पतिवार को बताया कि अब तक कुल 49 शव बरामद हुए हैं जबकि 26 लोगों की तलाश जारी है। समुद्र में डूबे बार्ज पी-305 पर कुल 261 लोग सवार थे जिसमें से 186 को बचा लिया गया है। बीते तीन दिन से जारी खोज व बचाव कार्य के बीच आईएनएस कोच्चि बुधवार को बंदरगाह पर 22 शव लेकर पहुंचा था। लेकिन उसके बाद फिर से उसे खोजी मिशन पर रवाना कर दिया गया है। वहीं, आईएएन कोलकाता भी बुधवार की रात मुंबई पहुंच गया।
डूबे पी 305 जहाज में सवार इंजीनियर का घर लौटने का वादा नहीं हुआ पूरा
महज दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसने परिजनों से लौटकर शादी के फोटो एलबम को तैयार करने का वादा किया था। लेकिन 37 वर्षीय विशाल काटडारे अब अपना वादा कभी नहीं निभा पाएंगे क्योंकि चक्रवात के कारण वह सोमवार को डूब गया। महाराष्ट्र के थाने के रहने वाले विशाल जहाज में क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर थे। नौसेना बुधवार को जिन 37 लोगों के शव लेकर लौटी, उनमें विशाल का भी शव था।
अरब सागर में तेल और गैस केंद्रों पर तैनात 6,961 लोग सुरक्षित
अरब सागर में सोमवार को डूबे बार्ज का बृहस्पतिवार को भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसमें मृतकों की संख्या 49 तक पहुंच गई है और 37 अभी भी लापता हैं। बताया गया है कि करीब 342 तेल और गैस केंद्रों पर 6,961 लोग सुरक्षित हैं। लेकिन ताउते ने पांच जहाजों को नुकसान पहुंचाया था, जिनमें 714 लोगों का जीवन संकट में था। सरकार के सूत्रों के अनुसार अरब सागर में 234 स्थायी और 99 तैरते तेल और गैस केंद्र थे। तैरते केंद्रों में से 99 केंद्रों में से 94 सुरक्षित हैं।