फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chidambaram says PM Narendra Modi should have discussed on falling investment and growth rate

बैंकॉक में पीएम को गिरते निवेश और विकास दर की भी करनी चाहिए थी चर्चा : चिदंबरम

Wed, 06 Nov 2019 02:23 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 06 Nov 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Chidambaram says PM Narendra Modi should have discussed on falling investment and growth rate
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बैंकॉक में पीएम नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर निशाना साधा। चिदंबरम ने कहा कि पीएम को भारत में गिरते निवेश, विकास, ऋण व कारोबारी भरोसे के बारे में भी चर्चा करनी चाहिए थी। आईएनएक्स मामले में तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम की ओर से उनके परिवार ने मंगलवार को ट्वीट किया, बैंकॉक में पीएम ने उन चीजों पर चर्चा की जो भारत में बढ़ रही हैं और जो चीजें घट रही हैं। यह सूची आधी अधूरी थी। पीएम को यह कहना चाहिए था कि भारत में निवेश गिर रहा है।

विज्ञापन


मुख्य क्षेत्र की विकास दर गिरी है। उद्योगों का ऋण घट रहा है, उपभोक्ता मांग और व्यापार भरोसा कम हो रहा है। उन्हें यह भी कहना चाहिए था कि बेरोजगारी 8.5 फीसदी तक बढ़ गई है और संकेत हैं कि पिछले तीन वर्षों में नया ऋण पुराने ऋण में तब्दील हुआ है। गौरतलब है कि पीएम ने बैंकॉक में उद्योग जगत के लोगों को भारत में निवेश करने का न्योता दिया था। उन्होंने कहा था कि यह भारत में निवेश करने का सबसे अच्छा समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed