फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chhattisgarh: There is a flurry of cabinet reshuffle will TS Singh Deo be able to get his junior supporters MLAs included in the cabinet

छत्तीसगढ़: मंत्रिमंडल फेरबदल की सुगबुगाहट, क्या अपने जूनियर समर्थक विधायकों को कैबिनेट में शामिल करवा पाएंगे टीएस सिंह देव?

Wed, 22 Dec 2021 07:00 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 22 Dec 2021 07:00 PM IST
सार

प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल तीन दिन के दिल्ली और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान वे लखनऊ और लखीमपुर खीरी में चुनावी दौरा करेंगे। जब सीएम राजधानी रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे, तब उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा था कि कांग्रेस आलाकमान से अपॉइंटमेंट मिले तो होगी बात जरूर होगी। हालांकि इससे ज्यादा सीएम मंत्रिमंडल को लेकर कुछ नहीं बोले।

विज्ञापन
Chhattisgarh: There is a flurry of cabinet reshuffle will TS Singh Deo be able to get his junior supporters MLAs included in the cabinet
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पंजाब, राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में भी मंत्रिमंडल फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो चली है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात की भी की। बताया जा रहा है सीएम बघेल इस मुलाकात में आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव के साथ-साथ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा की है।

विज्ञापन


प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल तीन दिन के दिल्ली और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान वे लखनऊ और लखीमपुर खीरी में चुनावी दौरा करेंगे। जब सीएम राजधानी रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे, तब उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा था कि कांग्रेस आलाकमान से अपॉइंटमेंट मिले तो होगी बात जरूर होगी। हालांकि इससे ज्यादा सीएम मंत्रिमंडल को लेकर कुछ नहीं बोले। लेकिन उनके इस बयान से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद सीएम हाईकमान से इस मंत्रिमंडल फेरबदल का मुद्दा उठाएंगे और अगर कांग्रेस आलाकमान से हरी झंडी मिलती है तो प्रदेश में मंत्रिमंडल का फेरबदल हो सकता है।
विज्ञापन


कुछ मंत्रियों के विभागों में होगा फेरबदल
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक देवेश तिवारी ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि राज्य में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी उस दौरान मंत्री बनने वाले दावेदारों की संख्या कहीं ज्यादा थी। उस दौरान विधायकों को जाति, क्षेत्र के आधार पर मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी। लेकिन कई ऐसे वरिष्ठ और अनुभवी विधायक भी थे जिन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी थी। संभावित फेरबदल में अब ऐसे अनुभवी विधायकों को भी मौका दिया जाना है। दुर्ग क्षेत्र से मुख्यमंत्री के अलावा कई बड़े विभाग के मंत्री आते है। इसलिए सीएम क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल फेरबदल करना चाहते है ताकि सभी क्षेत्रों का बराबर प्रतिनिधित्व मंत्रिमंडल में हो सके। इसलिए उन्होंने यह कहा कि कांग्रेस हाईकमान अगर मंजूरी देता है तो वे अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिवारी आगे बताते है कि राज्य में करीब 12 लोगों को मंत्री बनाया जाता है। फिल्हाल सभी मंत्री पद भरे हुए है। ऐसे में अच्छा काम नहीं करने वाले एक या दो मंत्री को हटाया जा सकता है जबकि अन्य विभागों के मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते है। जबकि टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू जैसे वरिष्ठ मंत्रियों के विभाग बदलने की संभावना न के बराबर है। जहां तक देव के समर्थकों को जगह मिलने का सवाल है तो प्रेमसाय सिंह टेकाम मंत्री देव के गुट के माने जाते वो पहले से ही मंत्री बने है। इसके अलावा जो लोग उनके साथ खड़े वो सभी एक बार के विधायक है। ऐसे में उनके समर्थकों को भी जगह मिलना संभव नहीं है।


बघेल सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर सीएम बघेल ने रायपुर में भी कहा था कि छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में फेरबदल संभव है। जिसके बाद राहुल गांधी से उनकी मुलाकात पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर काफी खींचतान देखने को मिली थी। ऐसी चर्चाएं थी कि छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला लागू होगा। जिसके तहत ढाई साल भूपेश बघेल और ढाई साल टीएस सिंहदेव सीएम पद पर रहेंगे। हालांकि पार्टी ने और खुद भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव ने ऐसे किसी फॉर्मूले से इनकार किया था। हालांकि जिस तरह से भूपेश बघेल सरकार के ढाई साल पूरे होने पर राज्य में सियासी खींचतान और फिर दिल्ली के दौरे देखने को मिले, उससे ढाई ढाई साल के फार्मूले को बल मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed