फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh, DG of CRPF arrives at the hospital to inquire about the injured soldiers in Bijapur

घायल जवानों का कुशलक्षेम पूछने अस्पताल पहुंचे सीआरपीएफ के महानिदेशक 

Wed, 12 Feb 2020 03:06 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 12 Feb 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh, DG of CRPF arrives at the hospital to inquire about the injured soldiers in Bijapur
सीआरपीएफ के महानिदेशक एपी माहेश्वरी - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जिले के इरापल्ली गांव में हुए नक्सली हमले में घायल सीआरपीएफ के जवानों से बुधवार को सीआरपीएफ के महानिदेशक एपी माहेश्वरी मिले। रायपुर के नारायण और बालाजी अस्पताल में माहेश्वरी ने घायल जवानों का कुशलक्षेम पूछा।  

विज्ञापन


बता दें कि 10 फरवरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में सीआरपीएफ के दो कमांडों शहीद हो गए थे। वहीं दो कमांडो घायल हुए थे। सीआरपीएफ के जवानों ने एक नक्सली को मार भी गिराया था। 
विज्ञापन


मुठभेड़ के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि पमेड थाना अंतर्गत इरापल्ली गांव के जंगलों में सुबह करीब साढ़े 10 बजे उस समय मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षाबल नक्सल रोधी अभियान चला रहे थे। यह जगह रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई 204वीं कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) के चार जवान मुठभेड़ में घायल हो गए। इनमें दो जवान शहीद भी हो गए।’ सीआरपीएफ के दो घायल जवानों में एक उप-कमांडेंट भी शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया और मौके से एक हथियार बरामद हुआ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed