फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chess Olympiad Trophy missing from AICF Chennai office for one month complaint lodged with police

AICF: चेस ओलंपियाड की ट्रॉफी एक माह से चेन्नई से गायब; फिडे ने मांगी तो हुआ खुलासा, पुलिस में शिकायत दर्ज

Sat, 21 Sep 2024 04:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 21 Sep 2024 04:25 AM IST
सार

एआईसीएफ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार रायजादा ने बताया कि ट्रॉफी एक महीने से अधिक समय से गायब है। जब शतरंज की शीर्ष वैश्विक संस्था फिडे ने बुडापेस्ट चेस ओलंपियाड के चलते इस ट्रॉफी को सौंपने का आग्रह किया तब इस बाबत पता चला। 

विज्ञापन
Chess Olympiad Trophy missing from AICF Chennai office for one month complaint lodged with police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की ओर से दो वर्ष पूर्व शतरंज ओलंपियाड में जीती गई प्रतिष्ठित गैप्रिंडाशविली ट्रॉफी अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के चेन्नई स्थित कार्यालय से गायब हो गई है। इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। एआईसीएफ को अब ट्रॉफी की प्रतिकृति की व्यवस्था करनी पड़ी है और खेद भी जताना पड़ा है। यह एक चल वैजयंती ट्रॉफी है। एआईसीएफ के सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारत में हुए ओलंपियाड की गैप्रिंडाशविली ट्रॉफी लापता है। यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी ओपन और महिला दोनों वर्गों में ओवरऑल श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को दी जाती है।

विज्ञापन


यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ कि जब भारतीय टीम चेस ओलंपियाड के 45वें संस्करण बुडापेस्ट में स्वर्ण पदक जीतने की दावेदारी में है। एआईसीएफ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार रायजादा ने बताया कि ट्रॉफी एक महीने से अधिक समय से गायब है। जब शतरंज की शीर्ष वैश्विक संस्था फिडे ने बुडापेस्ट चेस ओलंपियाड के चलते इस ट्रॉफी को सौंपने का आग्रह किया तब इस बाबत पता चला। एआईसीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने फिडे के अनुरोध के बाद इसे हर जगह खोजने की कोशिश की। लेकिन हम अभी तक इसका पता लगाने में असमर्थ रहे हैं। यह बेहद शर्मिंदगी वाली स्थिति है। इन चीजों के लिए पूरी जिम्मेदारी की जरूरत है।
विज्ञापन


मूल से मिलती-जुलती होगी नई ट्रॉफी
सूत्रों के अनुसार आकस्मिक योजना के तहत मौजूदा संस्करण के लिए नई ट्रॉफी का ऑर्डर दिया जा चुका है। हालांकि यह मूल ट्रॉफी जैसी विशेष नहीं होगी, पर उससे काफी मिलती-जुलती होगी। एआईसीएफ के सूत्रों ने कहा, हम इस गड़बड़ी के लिए खेद व्यक्त करते हैं। मौजूदा चेस ओलंपियाड का समापन 23 सितंबर को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed