फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chennai two men dragging a dog down a fleet of stairs, with leashes around its chest and throat

चेन्नई: कुत्ते को गले से बांध कर घसीट रहे थे, पुलिस ने दायर की एफआईआर

Thu, 12 Oct 2017 04:27 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Thu, 12 Oct 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
chennai two men dragging a dog down a fleet of stairs, with leashes around its chest and throat
जानवरों के साथ क्रूरता कोई नई बात नहीं है। वेल्लोर के मशहूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कुत्ते का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुत्ते को रस्सियों से बांध कर दो लोग घसीट रहे हैं। कुत्ते को गले और चेस्ट से बांध कर दो लोग घसीटते दिखाई दे रहे हैं। कुत्ते से क्रूरता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी  ने इसे संजीदगी से लिया और इसपर तुरंत एक्शन लेने के लिए चैन्नई की संस्था ब्लू क्रास को ई-मेल भी किया। 
विज्ञापन


मेनका गांधी के इंटरवेंशन के बाद और वीडियो के वायरल होने के बाद चैन्नई पुलिस ने ताबंरम नगर निगम के कर्मचारियों और वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के खिलाफ एफआईआर कर दी है। मेनका गांधी एक जानी मानी पर्यावरणविद और एनिमल लवर हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: वफादारी में जान पर खेल गया कुत्ता, मालिक के घर नहीं होने दी चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


मेनका गांधी का ईमेल मिलने के बाद चैन्नई की संस्था ब्लू क्रास के डॉन विलियम ने मामले को जांच शुरू की। निजी संस्थान में विडियो बनाया गया जिसमें कुत्ते को गले और सीने से बांध कर खींचा जा रहा है।  कुत्ते को नगर निगम की जिस गाड़ी में ले जाना था वहां तक पहुंचते पहुंचते वो बुरी तरह गिर गया। यह पहली बार नहीं है जब जानवरों के साथ क्रूरता की जा रही हो। पिछले साल जुलाई में कुत्ते को छत से फेंकने की बात सामने आई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed