इंफोसिस कर्मचारी की हत्या: चेन्नई पुलिस ने जारी की संदिग्ध की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पुलिस ने संदिग्ध का एक फोटो जारी किया है। इससे पूर्व सोमवार को हत्या के इस मामले को मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद रेलवे पुलिस से लेकर चेन्नई पुलिस को सौंप दिया गया।
दूसरी ओर पुलिस को जानकारी मिली है कि कथित हत्यारा मई से स्वाति का पीछा कर रहा था।
रेलवे प्लेटफॉर्म की गयी हत्या
पुलिस फोरेंसिक संस्था की मदद से संदिग्ध की तस्वीर निकाली है। इस फोटो की वजह से पुलिस अब उसे पकड़ने में कामयाब हो सकती है, अबतक खराब सीसीटीवी फुटेज के कारण पुलिस की पकड़ से वह दूर था।
गौरतलब है कि स्वाति की 24 जून को सुबह 6:30 बजे धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी। जब वह नंगमबक्कम रेलवे स्टेशन से दफ्तर महिंद्रा टेक सिटी जा रही थीं।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के वक्त स्वाति ट्रेन का इंतजार कर रहीं थी, तभी उनपर एक युवक ने हमला किया गया।
(Published by Abhishek)