चेन्नई: करुणानिधि की हालत में सुधार, मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने भी की मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। कावेरी हॉस्पिटल की ओर से बताया गया है कि करुणानिधि के स्वास्थ्य में क्षणिक गिरावट आई थी। ऐक्टिव मेडिकल सपोर्ट की बदौलत अब उनकी स्थिति सामान्य हो रही है। डॉक्टरों की एक टीम इलाज के साथ-साथ उनकी हालत पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
इस दौरान सोमवार की सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी ने भी अस्पताल जाकर करुणानिधि से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि करुणानिधि फिलहाल ठीक हैं, उनकी हालत में सुधार आ रहा है।
इससे पहले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी रविवार को अस्पताल जाकर डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि का हालचाल जाना। इस बीच, पार्टी ने करुणानिधि के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उनकी पहली तस्वीर जारी की है। इस फोटो में 94 वर्षीय नेता के बेड के बगल में नायडू भी खड़े दिख रहे हैं। फोटो में एम के स्टालिन, कनिमोझी, करुणानिधि की पत्नी भी दिख रहे हैं।
फोटो जारी करने बाद अस्पताल के बाहर जुटे उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि तस्वीर में कोई ‘जीवन रक्षक प्रणाली’ नहीं दिख रही है, इससे लगता है कि उनके नेता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
गौरतलब है कि भूतपूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान तस्वीर जारी न करने पर डीएमके ने सवाल उठाया था। पार्टी ने कहा कि फोटो जारी करने से करुणानिधि के स्वास्थ्य पर अटकलों को विराम देने में मदद मिलेगी। उपराष्ट्रपति ने एक ट्वीट कर कहा कि कावेरी अस्पताल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री और उनके परिवार से मुलाकात की। डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि करुणानिधि का स्वास्थ्य स्थिर है।
Outside visuals of Chennai's Kauvery hospital, where DMK Chief M Karunanidhi is admitted. #TamilNadu pic.twitter.com/FVrWHrm8RD
— ANI (@ANI) July 29, 2018
एमके स्टालिन ने भी देर रात बयान जारी कर करुणानिधि की तबीयत के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पार्टी समर्थकों से अपील की कि वे धैर्य और शांति बनाए रखें ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था पैदा न हो। उन्होंने समर्थकों को बताया कि अचानक करुणानिधि की तबीयत बिगड़ी थी, लेकिन इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार है। कनिमोझी ने भी मीडिया से बातचीत में बताया कि करुणानिधि की तबीयत अभी स्थिर है। राज्य भर के डीएमके कार्यकर्ता चेन्नई में जुटने लगे हैं और अस्पताल के बाहर से समर्थकों के रोने की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।
#WATCH: Outside visuals of Chennai's Kauvery hospital, where DMK Chief M Karunanidhi is admitted. Police lathi charge crowd gathered outside. #TamilNadu pic.twitter.com/3fkR0LFlb1
— ANI (@ANI) July 29, 2018