फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai International Airport officials seize gold worth Rs 1.21 crore

चेन्नई: कस्टम के अधिकारियों ने 1.21 करोड़ रुपये का सोना किया जब्त, आरोपियों से की जा रही पूछताछ

Mon, 20 Feb 2023 11:54 PM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, चेन्नई
एएनआई, चेन्नई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 11:54 PM IST
सार

सीमा शुल्क अधिकारियों ने 19 फरवरी को दुबई और कोलंबो से आए दो यात्रियों को रोका। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने उनके पास से 50.29 लाख रुपये मूल्य का 1,002 ग्राम सोना बरामद किया।

विज्ञापन
Chennai International Airport officials seize gold worth Rs 1.21 crore
Gold सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कस्टम अधिकारियों ने सोमवार को चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से तलाशी के दौरान 1.12 करोड़ रुपये का 2234 ग्राम सोना जब्त किया है। पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए पांचों से विभागीय अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। सूचना के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई और कोलंबो से आए पांच यात्रियों को जांच के लिए रोका था। तलाशी के दौरान उनके पास से 1.12 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया। 
विज्ञापन


कोलंबो से आए दो यात्रियों से जब्त किया गया 51 लाख का सोना
सीमा शुल्क अधिकारियों ने 19 फरवरी को दुबई और कोलंबो से आए दो यात्रियों को रोका। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने उनके पास से 50.29 लाख रुपये मूल्य का 1,002 ग्राम सोना बरामद किया। सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने 19 फरवरी को कोच्चि हवाई अड्डे से 43 लाख रुपये मूल्य का 900.25 ग्राम सोना जब्त किया। पिछले पांच दिनों में कोच्चि से तस्करी का यह पांचवां मामला था। 17 फरवरी को सीमा शुल्क अधिकारियों ने 20 लाख मूल्य का सोना जब्त किया। जबकि, तीन दिन पहले एक अलग मामले में अबू धाबी के एक यात्री कासरगोड के निवासी को कोच्चि हवाई अड्डे पर 43 लाख रुपये मूल्य के 857 ग्राम सोने के साथ पकड़ा था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed