{"_id":"6309a9b798ff4d3d3e1e1679","slug":"chennai-dubai-bound-flight-receives-hoax-bomb-threat-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indigo: चेन्नई से दुबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने जांच की तो सच्चाई आई सामने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indigo: चेन्नई से दुबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने जांच की तो सच्चाई आई सामने
Sat, 27 Aug 2022 12:47 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:47 PM IST
सार
Indigo: विमान में 170 यात्रियों और चालक दल के सदस्य मौजूद थे। जांच के बाद सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप
- फोटो : PTI
विस्तार
चेन्नई से दुबई जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के बाद से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने जब अज्ञात कॉल के आधार पर फ्लाइट के अंदर जांच शुरू की तो यह फर्जी कॉल निकला। पुलिस ने फोन करने वाले का पता लगाने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी शख्स की पहचान की
पुलिस ने उस आरोपी शख्स की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार शख्स अपने परिवार के दो सदस्यों को दुबई जाने से रोकना चाहते थे और इसलिए उसने शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष को धमकी दी। जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों को इंडिगो की उड़ान के अंदर तलाशी करनी पड़ी।
विज्ञापन
जांच के बाद कोई विस्फोटक नहीं मिला
हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष में अज्ञात कॉल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यह पता लगाने के लिए गहन जांच की कि क्या इंडिगो विमान में सही में कोई विस्फोटक रखा गया था। हालांकि, विमान में ऐसा कोई सामान नहीं मिला, जिसके बाद अधिकारियों और अन्य लोगों ने राहत की सांस ली। उड़ान में लगभग 170 यात्री और चालक दल के सदस्य मौजूद थे। फोन करने वाले का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन