{"_id":"5d7d0a248ebc3e017232636d","slug":"chavan-reports-the-news-of-contesting-against-udayanraje","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबईः उदयनराजे के खिलाफ चुनाव लड़ने की खबरों को चव्हाण ने बताया अफवाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबईः उदयनराजे के खिलाफ चुनाव लड़ने की खबरों को चव्हाण ने बताया अफवाह
Sat, 14 Sep 2019 09:14 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 14 Sep 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
पृथ्वीराज चव्हाण
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने शनिवार को कहा कि एनसीपी से भाजपा में गए उदयनराजे भोसले के खिलाफ सतारा सीट से उनके लोकसभा उपचुनाव लड़ने की खबरें महज अफवाह हैं। भोसले ने लोकसभा से इस्तीफा देकर शनिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मौजूदगी में पार्टी का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन
चव्हाण ने कहा, किसी ने भी मुझसे लोकसभा उपचुनाव लड़ने के लिए नहीं कहा। मैं विधानसभा चुनाव लड़ने का इच्छुक हूं। यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस द्वारा उनसे सतारा लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में खड़ा होने के लिए कहे जाने पर उनका रुख क्या होगा, चव्हाण ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा किंतु-परंतु को लेकर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने हालांकि विश्वास जताया कि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन सतारा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जीत हासिल करेगा।