फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chauri Chaura 42 people hostage in Congo, freeing it from foreign state

चौरी-चौरा के 42 लोग कांगो में बंधक, मुक्त कराने के लिए विदेश राज्यमंत्री से की बात

Sat, 24 Sep 2016 03:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 03:09 AM IST
विज्ञापन
Chauri Chaura 42 people hostage in Congo, freeing it from foreign state

अफ्रीकी देश कांगो में चौरीचौरा के 42 लोग बंधक हैं। वहां उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं और वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को परिजनों को छुड़ाने के लिए महंत आदित्यनाथ से गुहार लगाई। सांसद ने तत्काल विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह से बात कर इस संबंध में जानकारी दी। 

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि चौरीचौरा क्षेत्र के करीब 42 लोग रोजगार के सिलसिले में अफ्रीकी देश कांगो गए थे। चौरा निवासी ओमप्रकाश यादव ने विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर हर व्यक्ति से 65 हजार रुपये लिए थे, लेकिन वह लोगों को कांगो की फोन्डेको नामक फर्म को सौंपकर किनारे हो गया। वहां लोगों को बंधक बनाकर काम तो लिया जा रहा है, पर आठ महीने से वेतन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


वेतन मांगने पर प्रताड़ित किया जाता है। फर्म ने सभी के पासपोर्ट भी अपने पास रख लिए हैं जिससे लोग परेशान हैं। घरवालों की परेशानी सुनने के बाद सांसद ने विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह से फोन पर बात की और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। मंत्री ने बंधक बनाए गए लोगों का पूरा ब्योरा मांगा है और सहयोग का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed