{"_id":"5b34a9764f1c1b634d8b8ee8","slug":"chartered-plane-crash-in-india-last-20-years-lost-4-big-politicans","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"20 साल में 17 बड़ी विमान दुर्घटना: देश के इन बड़े नेताओं की हुई थी मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
20 साल में 17 बड़ी विमान दुर्घटना: देश के इन बड़े नेताओं की हुई थी मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
sanjay-madhav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के रिहायशी घाटकोपर इलाके में बृहस्पतिवार की दोपहर एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया जिसमें करीब पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। प्लेन निर्माणाधीन बिल्डिंग से टकराया जिसके बाद बिल्डिंग में आग लग गई वहीं 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह पहली घटना नहीं है जब रिहायशी इलाकों में विमान दुर्घटना ग्रस्त हुआ हो और लोग मारे गए हो। विमान दुर्घटना के दौरान देश ने कई बड़े नेताओं को भी खोया है। कांग्रेस नेता संजय गांधी, माधव राव सींधिया, वाईएसआर रेड्डी सहित बाल योगी की भी मृत्यु विमान दुर्घटना में ही हुई थी। जबकि 2011 में हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पर्वतीय कालोनी के सघन आबादी वाले रिहायशी इलाके में एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था इस हादसे में विमान में सवार सात लोगों सहित 10 लोग मारे गए थे।
पिछले 20 वर्षों में देश में हुईं बड़ी विमान दुर्घटनाओं पर एक नजर
26 मई 2011: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पर्वतीय कालोनी के सघन आबादी वाले रिहायशी इलाके में मरीज ले कर आ रहा चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सात लोग सहित 10 लोग मारे गए थे।
22 मई, 2010 : मैंगलोर हवाई अड्डे पर बड़ा विमान हादसा, इसमें 158 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। विमान उतरते वक्त रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
विज्ञापन
4 सितंबर , 2009: मुंबई हवाईअड्डे पर एआई-829 के एक इंजन ने आग लगी, 21 यात्री घायल।
17 जुलाई , 2000: एलायंस एयर की उड़ान सीडी-7412 पटना हवाईअड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त, 60 यात्रियों की मौत।
12 नवंबर , 1996: सऊदी अरब एयरलाइंस का विमान हरियाणा के चरखी दादरी में आसमान में कजाकस्तान एयरलाइंस की उड़ान 1907 से टकराया। सभी 349 यात्रियों की मौत।
26 अप्रैल , 1993: आईसी-491 महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दुर्घटनाग्रस्त, 118 यात्रियों में से 55 की मौत।
16 अगस्त , 1991: आईसी-257 इंफाल में दुर्घटनाग्रस्त, 69 यात्रियों का मौत।
14 फरवरी , 1990: एयर इंडिया आईसी-605 बंगलौर में दुर्घटनाग्रस्त, 146 यात्रियों में से 92 की मृत्यु।

विमान दुर्घटना में मारे गए नेता
गंति मोहन चंद्र बालयोगी
3 मार्च 2002: पेशे से वकील और राजनीतिज्ञ गंति मोहन चंद्र बालयोगी आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए थे। 12वीं लोकसभा स्पीकर गंति मोहन उस वक्त 50 वर्ष के थे।
वाईएसआर रेड्डी
आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी का हेलिकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था।
संजय गांधी
23 जून 1980: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के भाई संजय गांधी की हवाई दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनका हवाई जहाज सफदरजंग एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया था। पायलट के तौर पर प्रशिक्षित संजय गांधी उस वक्त खुद जहाज उड़ा रहे थे।
माधव राव सिंधिया
30 सितंबर 2001: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के पास विमान दुर्घटना में कांग्रेस मंत्री माधव राव सिंधिया की मौत हो गई थी। विमान में सवार आठों लोग इस हादसे में मारे गए थे। वे शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता ग्वालियर के अंतिम महाराज जिवाजी राव सिंधिया थे।