फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Charge sheet filed against Iqbal Kaskar in Thane extortion case

रंगदारी वसूलने के आरोप में दाऊद के भाई कासकर के खिलाफ 1650 पन्नों की चार्जशीट दायर

Wed, 22 Nov 2017 07:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 22 Nov 2017 07:24 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed against Iqbal Kaskar in Thane extortion case
रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर और उसके दो साथियों के खिलाफ ठाणे पुलिस ने स्पेशल मकोका कोर्ट में मंगलवार को 1650 पन्नों की चार्जशीट दायर की। 
विज्ञापन


इकबाल कासकर व उसके साथी मुंबई व आसपास के इलाके में रंगदारी वसूलने के आरोप में जेल में हैं। ठाणे पुलिस ने 19 सितंबर को ठाणे के एक बिल्डर से रंगदारी वसूलने के आरोप में दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा स्थित घर से इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


इसके बाद उसके सहयोगी मुमताज शेख और इसरार सैय्यद को भी गिरफ्तार किया गया था। कासकर की गिरफ्तारी के बाद दाऊद इब्राहिम से जुड़े कई राज सामने आए। इसके बाद मुंबई के गोराई में भी भूखंड की रंगदारी का मामला प्रकाश में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोराई स्थित भूखंड में छोटा शकील की मध्यस्थता के बाद संबंधित बिल्डर से तीन करोड़ रुपये की वसूली की गई थी। इस मामले में ठाणे पुलिस की टीम ने छोटा शकील, इकबाल कासकर और मटका किंग पंकज गांगर सहित सात आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।


कासकर को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने कासकर और उसके दो साथियों के खिलाफ एक हजार 650 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed