फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrayaan-3 Updates Rambha told less plasma on moon passengers will get help

Chandrayaan-3: रंभा ने बताया- चांद पर प्लाज्मा कम, यात्रियों को मिलेगी मदद; पढ़ें पूरी खबर

Fri, 01 Sep 2023 06:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 01 Sep 2023 06:24 AM IST
सार

इसरो ने बताया कि उपकरण ‘रेडियो एनाटॉमी ऑफ मून बाउंड हाइपरसेंसिटिव आयनोस्फीयर एंड एटमोस्फीयर-लैंगम्यूर प्रोब’ (रंभा-एलपी) ने दक्षिणी ध्रुव की चंद्र सतह पर पहली बार कोई परीक्षण किया।

विज्ञापन
Chandrayaan-3 Updates Rambha told less plasma on moon passengers will get help
moon - फोटो : iStock

विस्तार

चंद्रमा पर प्रयोग कर रहे लैंडर विक्रम में लगे उपकरण रंभा-एलपी ने बताया है कि उसे दक्षिणी ध्रुव पर प्लाज्मा की मौजूदगी अपेक्षाकृत रूप से कम मिली है। इसरो ने इसे लेकर एक शुरुआती रिपोर्ट बृहस्पतिवार को जारी की। इस जानकारी व परीक्षण डाटा के आधार पर भविष्य के चंद्र यात्रियों के अभियानों के लिए बेहतर उपकरण और संचार प्रणाली बनाने में मदद मिल सकती है। इसरो ने बताया कि उपकरण ‘रेडियो एनाटॉमी ऑफ मून बाउंड हाइपरसेंसिटिव आयनोस्फीयर एंड एटमोस्फीयर-लैंगम्यूर प्रोब’ (रंभा-एलपी) ने दक्षिणी ध्रुव की चंद्र सतह पर पहली बार कोई परीक्षण किया। सामने आया कि सतह के निकट प्लाज्मा की मात्रा काफी कम है। यह जानकारी रेडियो तरंगों पर आधारित संचार प्रणाली में मदद कर सकती है। भविष्य के चंद्र यात्रियों के लिए बेहतर डिजाइन के उपकरण बनाने में भी मदद मिलेगी। रंभा-एलपी को तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई  अंतरिक्ष केंद्र की अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला ने विकसित किया है। 

विज्ञापन

विमान में इसरो प्रमुख सोमनाथ का हुआ स्वागत : इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ का एक उड़ान के दौरान विमान के क्रू सदस्यों और यात्रियों ने शानदार स्वागत किया। इस मौके का एक वीडियो एयर होस्टेस पूजा शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें नजर आ रहा है कि यात्री तालियां बजाते हुए सोमनाथ को सराह रहे हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed