फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrayaan-2 mission reflects Indias best talent

चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखने इसरो के केंद्र में मौजूद रहेंगे पीएम मोदी, दिया खास संदेश

Fri, 06 Sep 2019 05:47 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 06 Sep 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Chandrayaan-2 mission reflects Indias best talent
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

चंद्रयान-2 मिशन के तहत विक्रम लैंडर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह अभियान श्रेष्ठ भारतीय प्रतिभा और तपस्या की भावना को परिलक्षित करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि इसकी सफलता से करोड़ों भारतीयों को लाभ होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

 


भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास के इस अभूतपूर्व क्षण का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगलूरू स्थित इसरो के केंद्र में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा, इस क्षण का 130 करोड़ भारतीय काफी उत्साह के साथ प्रतीक्षा कर रहे हैं। अब से कुछ घंटे बाद में चंद्नयान 2 अपने आखिरी गंतव्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच जाएगा । भारत और शेष दुनिया हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के शानदार प्रदर्शन को एक बार फिर देखेगी। 



मोदी ने कहा कि इस विशेष क्षण को देखने के लिए विभिन्न राज्यों के युवा मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर भूटान के भी युवा मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, जिन युवाओं के साथ बंगलूरू स्थित इसरो के केंद्र में मैं इस विशेष क्षण को देखूंगा, वे ऐसे मेधावी मस्तिष्क हैं जिन्होंने इसरो अंतरिक्ष क्विज जीता है।

उन्होंने कहा कि क्विज में बड़ी संख्या में हिस्सेदारी विज्ञान एवं अंतरिक्ष के बारे में युवाओं की रूचि को प्रदर्शित करती है। यह महान लक्षण है। प्रधानमंत्री 22 जुलाई को चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के बाद नियमित रूप से उत्साह के साथ हर घटनाक्रम पर नजर रखते हैं।

मोदी ने कहा,  यह अभियान भारत की श्रेष्ठ प्रतिभा और तपस्या की भावना को परिलक्षित करता है। इससे करोड़ों भारतीयों को लाभ होगा। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि चंद्रयान-2 को पृथ्वी के इकलौते उपग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर उतरते हुए देखें। सोशल मीडिया पर इसे शेयर भी करें । मैं भी इनमें से कुछ को रिट्वीट करूंगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed