फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrababu Naidu thanks Home Minister Amit Shah for improving map of Amravati

चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती के नक्शे में सुधार किए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह को कहा शुक्रिया

Sun, 24 Nov 2019 02:14 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 24 Nov 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
Chandrababu Naidu thanks Home Minister Amit Shah for improving map of Amravati
चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती के नक्शे में सुधार किए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। गौरतलब हो कि टीडीपी के मंत्रियों ने राज्य के नक्शे में अमरावती को नहीं दर्शाए जाने का मामला उठाया था। जिसके बाद सरकार ने अमरावती को नक्शे में शामिल ना करने की गलती को सुधार लिया। 

विज्ञापन


अमरावती को नक्शे में शामिल करने के बाद नायडू ने अमित शाह को धन्यवाद पत्र लिखा। नायडू ने शाह को लिखे पत्र में कहा कि अमरावती को भारत के नक्शे में तुरंत शामिल करने के लिए आपने जो कदम उठाया, उसके लिए मैं व्यक्तिगत तौर पर और राज्य की जनता की तरफ से धन्यवाद देता हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने भारत के नक्शे को तुरंत संशोधित करके प्रकाशित कराया। 
विज्ञापन


नायडू ने इसी प्रकार की चिट्ठी गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी को भी भेजी। टीडीपी महासचिव लोकेश ने ट्वीट किया था कि यह चंद्रबाबू नायडू ही थे जिन्होंने अमरावती को विश्व के नक्शे पर शामिल कराया और सांसद जयदेव गल्ला ने लोकसभा में अमरावती को नक्शे में शामिल करने के लिए संसद में आवाज उठाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह राज्यमंत्री ने ट्वीट किया संशोधित नक्शा
21 नवंबर को जयदेव गल्ला ने संसद में कहा था कि गृह मंत्रालय ने जो भारत का नया नक्शा जारी किया था उसमें अमरावती को नहीं दिखाया गया था। इसके बाद, गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा था कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए राजनीतिक नक्शे से अमरावती की गलतियों को सुधार लिया गया है। 



इसके बाद रेड्डी ने एक नए नक्शे के साथ ट्वीट किया कि आंध्र प्रदेश के माननीय सांसद ने संसद में नक्शे से अमरावती को नहीं दिखाने का मु्द्दा उठाया था। मैंने इसे बेहद गंभीरता से लिया है। गलती को सुधार लिया गया है। यहां पर सर्वे ऑफ इंडिया का संशोधित नक्शा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed