फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrababu Naidu to Take Oath as Fourth Term Chief Minister Today PM Modi to Attend News in Hindi

Oath Ceremony: चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार ली आंध्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ; पवन कल्याण बने डिप्टी सीएम

Wed, 12 Jun 2024 11:35 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अमरावती
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अमरावती Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Jun 2024 11:35 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 175 में से 135 सीटें जीतकर चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

विज्ञापन
Chandrababu Naidu to Take Oath as Fourth Term  Chief Minister Today PM Modi to Attend News in Hindi
चंद्रबाबू नायडू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। बतौर सीएम यह नायडू की चौथी पारी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। नायडू सरकार में टीडीपी से 20, जनसेना से दो और भाजपा से एक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण ने नायडू के बाद शपथ ली। वे राज्य के उपमुख्यमंत्री भी होंगे। इससे पहले मंगलवार को टीडीपी और एनडीए ने नायडू को अपने विधायक दल नेता चुना था।

विज्ञापन


मंगलवार को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विजयवाड़ा में टीडीपी, भाजपा, जनसेना गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया था। बुधवार को नायडू के साथ कई और नेता भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।  

विज्ञापन


अमरावती एकमात्र राजधानी होगी
नायडू ने शपथ ग्रहण से एक दिन पहले घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी। एनडीए विधायक दल की बैठक के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने दक्षिणी राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है और उन्हें इसका आश्वासन भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीडीपी को मिला जबरदस्त समर्थन
आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 175 में से 135 सीटें जीतकर चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी। चुनाव में पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने 21 सीटें जीती हैं और भाजपा को भी आठ सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी महज 11 सीटों पर सिमट गई है। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी, जनसेना और भाजपा गठबंधन बनाकर चुनाव मैदान में उतरीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed