फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chandrababu naidu said it's time to promote population growth

अपने जन्मदिन पर चंद्रबाबू नायडू ने दी ज्यादा बच्चे पैदा करने की नसीहत

Thu, 21 Apr 2016 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Apr 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
chandrababu naidu said it's time to promote population growth
चंद्रबाबू नायडू ने की जनंसख्या बढ़ाने की अपील - फोटो : getty

आंध्र प्रदेश के मुख्य मंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को कहा कि जनसंख्या नियंत्रण की नहीं, बल्कि जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत है। वे बोले कि इसकी जरूरत बदलते वक्त के हिसाब से है, ताकि राज्य में युवा आबादी अधिक रहे।

विज्ञापन


नायडू ने ये बात बुधवार को विजयवाड़ा में अपने 66वें जन्मदिन पर चार स्वास्थ्य योजनाओं की लॉन्चिंग के कार्यक्रम में की। नायडू बोले- अब तक हम जनसंख्या नियंत्रण की बात करते थे, लेकिन अब जरूरत जनसंख्या बढ़ाने की है।
विज्ञापन


जापान और चीन बूढ़े लोगों की आबादी अधिक होने के कारण परेशानी झेल रहे हैं और अब जनसंख्या बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं, हमें भी ऐसा ही करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी नायडू कह चुके हैं ऐसा

chandrababu naidu said it's time to promote population growth
चंद्रबाबू नायडू ने की जनंसख्या बढ़ाने की अपील - फोटो : getty

यह पहली बार नहीं है जब चंद्रबाबू नायडू ने जनसंख्या बढ़ाने की बात कही है। इससे पहले जनवरी में भी इलुरु गांव में लोगों से उन्होंने कहा था कि राज्य की आबादी में युवाओं की संख्या अधिक रहे, इसके लिए अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने की जरूरत है।

बुधवार को नायडू ने एक मोबाइल हेल्थ सर्विस भी शुरू की, जिसका नाम 'चंद्रान्ना समाचार चिकित्सा' रखा गया है। इसके तहत 13 हजार गांवों में 275 मोबाइल यूनिट हर महीने में दो बार जाएंगे और स्वस्थ्य संबंधी सेवाएं मुहैया कराएंगे।

राज्य को स्वास्थ्य के मामले में अच्छा बनाने की दिशा में चार सरकारी अस्पतालों में प्रयोग के तौर पर सीटी स्कैन की सुविधा मुफ्त कर दी गई है। इनमें टेक्काली, चित्राली, गुडुरु और प्रोड्डुतुरु के अस्पताल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed