फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrababu Naidu's family disclosed the assets

मुख्यमंत्री दादा से अमीर है 19 महीने का पोता

Thu, 20 Oct 2016 01:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Oct 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
Chandrababu Naidu's family disclosed the assets
चंद्रबाबू नायडू का परिवार।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को अपने परिवार की संपत्ति और देनदारियों का खुलासा किया। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में नायडू के 19 महीने के पोते नारा देवांश की संपत्ति है। उसकी संपत्ति अपने दादा से कई गुना ज्यादा है।
विज्ञापन


बताते चलें कि तेलगू देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू का परिवार लगातार छह साल से अपनी संपत्ति और देनदारियों की घोषणा कर रहा है। हालांकि, दूसरी विपक्षी पार्टियां इसका हर साल तमाशा और इसे दिखावा बताती रही हैं।
विज्ञापन


इस बार के खुलासे में नायडू की संपत्ति जहां 67 लाख रुपए है, वहीं उनके पोते देवांश के पास 2.4 करोड़ के फिक्स डिपॉजिट और बचत खाते में 2.31 लाख कैश हैं। इसके साथ ही वह हैदराबाद के जूबिली हिल्स में साढ़े नौ करोड़ रुपए की कीमत के घर का मालिक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के पोते और परिवार के नए सदस्य 19 महीने के नारा देवांश अपने 'गरीब' दादा जी को लोन देने में सक्षम हैं। जहां नायडू के पास सिर्फ 67 लाख रुपये हैं वहीं पोते देवांश के पास 2.4 करोड़ के फिक्स डिपॉजिट और बचत खाते में 2.31 लाख कैश हैं। इसके अलावा वह हैदराबाद के पॉश इलाके जूबिली हिल्स में साढ़े नौ करोड़ की कीमत वाले घर के मालिक भी हैं।
 

चंद्रबाबू के पास 3.73 करोड़ की संपत्ति

Chandrababu Naidu's family disclosed the assets
चंद्रबाबू नायडू का परिवार।
नायडू के बेटे नारा लोकेश द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक चंद्रबाबू के पास 3.73 करोड़ की संपत्ति है लेकिन उनके ऊपर 3 करोड़ का बैंक लोन भी है। नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी के पास 33.66 करोड़ की संपत्ति है।

वही नायडू के पूरे परिवार के पास कुल 77 करोड़ की संपत्ति है। नायडू के पास 1.52 लाख कीमत वाली ऐंबैसडर कार है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर कोई साबित कर दे कि उनके पास घोषित संपत्ति के अलावा भी संपत्ति है तो वह संपत्ति उसे दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed