फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chandra grahan today darshan live telecast video in hindi

चंद्र ग्रहण: रात दुनिया ने देखा लाल चांद, पढ़िए खगोलीय घटना का पूरा ब्योरा

Sat, 28 Jul 2018 04:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Jul 2018 04:11 AM IST
विज्ञापन
chandra grahan today darshan live telecast video in hindi

27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 55 मिनट रही। ग्रहण रात 11 बजकर 54 मिनट से शुरू हुआ जो 28 जुलाई की सुबह 3 बजकर 49 मिनट पर समाप्त हो गया। इससे पहले 26 जुलाई, 1953 को लंबी अवधि वाला चंद्र ग्रहण लगा था। यह चंद्र ग्रहण भारत समेत म्यांमार, चीन, ताईवान, अमेरिका आदि कई देशों में दिखाई दिया। इस दौरान चांद का रंग पूरी तरह से लाल हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन







बता दें कि यह इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है। इससे पहले 31 जनवरी को भी माघी पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगा था। तब इसकी अवधि 3 घंटे 24 मिनट थी। 







बारिश के मौसम में ग्रहण का प्रभाव? 

वैसे तो आमतौर पर माना जाता है कि ग्रहण के की दुष्प्रभाव होते हैं। लेकिन बारिश के मौसम को देखते हुए ज्योतिषियों का मानना है कि चंद्र ग्रहण के दौरान या कुछ देर के बाद अगर हल्की भी बारिश हो जाए तो ग्रहण का दुष्प्रभाव खत्म हो जाता है। 
 



 

17 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग

chandra grahan today darshan live telecast video in hindi


17 साल के बाद ऐसा दुर्लभ संयोग देखने को मिला है कि गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगा। इससे पहले 9 जनवरी, 2001 को गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगा था। अतीत की अगर बात करें तो गुरु पूर्णिमा पर वर्ष 1953 से अब तक चार बार चंद्र ग्रहण लग चुका है और यह पांचवां चंद्र ग्रहण रहा। गुरु पूर्णिमा पर 26 जुलाई 1953 को चंद्र ग्रहण लगा था। उसके बाद 15 जुलाई 1954, 16 जुलाई 2000 और अंतिम बार 9 जनवरी 2001 को चंद्र ग्रहण लगा था। भविष्य की अगर बात करें तो अगले साल 16 जुलाई को भी ऐसा ही दुर्लभ संयोग देखने को मिलेगा। 


राशियों पर ग्रहण का असर 

राशियों पर भी इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव और दुष्प्रभाव होने की बात कही गई है। वृष राशि वाले इस दौरान चिंता से ग्रस्त रहेंगे। कर्क राशि वालों को भी कष्ट होने की संभावना है। कन्या राशि वालों को भय होगा, मिथुन राशि वालों को क्षति हो सकती है, धनु राशि वाले तनाव से ग्रस्त रहेंगे, मकर राशि वालों को मानसिक कष्ट हो सकता है, जबकि कुंभ राशि वालों पर इसका मिश्रित प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा मेष राशि, सिंह राशि और मीन राशि वालों को इसके कारण लाभ हो सकता है। वहीं, वृश्चिक राशि वालों को भी सुख की प्राप्ति होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed