{"_id":"5fc808730acef47c162371f2","slug":"chairman-of-the-national-human-rights-commission-former-cji-hl-dattu-tenure-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दत्तू का कार्यकाल पूरा, एनएचआरसी का अगला अध्यक्ष अब तक तय नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दत्तू का कार्यकाल पूरा, एनएचआरसी का अगला अध्यक्ष अब तक तय नहीं
Thu, 03 Dec 2020 03:04 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Dec 2020 03:04 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सीजेआई एच.एल. दत्तू
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पूर्व सीजेआई एचएल दत्तू का कार्यकाल बुधवार को पूरा हो गया लेकिन अब तक यह तय नहीं हुआ है कि उनकी जगह आखिर कौन लेगा।
विज्ञापन
दत्तू 29 फरवरी 2016 को आयोग के सातवें अध्यक्ष बने थे। उनके अध्यक्ष रहते आयोग ने 4.2 लाख से अधिक मामलों का निपटारा किया जिनमें कुछ पहले के लंबित मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
उनके कार्यकाल में कुल 3,91,937 मामले आए थे। दत्तू ने ही इस साल राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का ट्विटर हैंडल भी शुरू किया। दत्तू 2 दिसंबर 2015 को बतौर सीजेआई सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन