{"_id":"65703faad5aecb403205f2e1","slug":"cghs-card-holders-approval-of-this-committee-will-have-to-be-taken-for-surgeries-up-to-rs-35-lakh-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CGHS: सीजीएचएस कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 35 लाख तक की सर्जरी के लिए लेनी होगी इस कमेटी की मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CGHS: सीजीएचएस कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 35 लाख तक की सर्जरी के लिए लेनी होगी इस कमेटी की मंजूरी
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
CGHS
- फोटो :
Amar Ujala
विस्तार
केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) और केंद्रीय सेवाएं (चिकित्सा उपस्थिति'सीएस/एमए) के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने ऐसे लाभार्थियों के लिए फेफड़ों का ट्रांसप्लांट (प्रत्यारोपण), हृदय प्रत्यारोपण और फेफड़े/हृदय प्रत्यारोपण (संयुक्त) के खर्च की अधिकतम दर तय कर दी है। फेफड़ों के ट्रांसप्लांट के लिए 25 लाख रुपये, हृदय प्रत्यारोपण पर 15 लाख रुपये और हृदय/फेफड़े प्रत्यारोपण (संयुक्त) के लिए 35 लाख रुपये तय किए हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने दो स्टेंडिंग कमेटी गठित की हैं। उक्त प्रत्यारोपण का खर्च, इन्हीं दो कमेटियों के द्वारा स्वीकृत किया जाएगा।
इन दो कमेटियों से लेनी होगी मंजूरी ...
भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के ईएचएस सेक्शन द्वारा इस संबंध में एक दिसंबर को कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सीजीएचएस महानिदेशालय और डीजी हेल्थ सर्विसेज के साथ विचार विमर्श करने के बाद तीनों तरह के प्रत्यारोपण पर होने वाले खर्च की अधिकतम दरें निर्धारित की गई हैं। सरकार ने इस तरह के प्रत्यारोपण पर होने वाले खर्च की मंजूरी देने के लिए दो स्टेंडिंग कमेटी गठित की हैं। इनकी मंजूरी के बाद कोई भी सीजीएचएस और सीएस/एमए लाभार्थी, प्रत्यारोपण करा सकता है।
सीजीएचएस लाथार्थियों के लिए बनी कमेटी ...
केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के लाभार्थियों को उक्त मामले में मंजूरी देने के लिए जिस कमेटी का गठन किया गया है, उसमें डीडीजी (पी) को चेयरमेन बनाया गया है। रेस्पिरेटरी मेडिसिन एम्स के एचओडी, एचओडी रेस्पिरेटरी मेडिसिन वीएमएमसी एंड हॉस्पिटल, एचओडी रेस्पिरेटरी मेडिसिन एलएचएमसी, एचओडी रेस्पिरेटरी मेडिसिन आरआर हॉस्पिटल, एचओडी सीटीवीएस एम्स, एचओडी सीटीवीएस सफदरजंग हॉस्पिटल और एचओडी सीटीवीएस डॉ. आरएमएल हॉस्पिटल को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। सीएमओ एसएएस 3 को सदस्य सचिव बनाया गया है।
चिकित्सा उपस्थिति 'सीएस/एमए' के लिए कमेटी ...
केंद्रीय सेवाएं (चिकित्सा उपस्थिति'सीएस/एमए) के लाभार्थियों के जो कमेटी गठित की गई है, उसमें डीडीजी (पी) को चेयरमेन बनाया गया है। इसके अलावा एचओडी रेस्पिरेटरी मेडिसिन एम्स, एचओडी रेस्पिरेटरी मेडिसिन वीएमएमसी एंड हॉस्पिटल, एचओडी रेस्पिरेटरी मेडिसिन एलएचएमसी, एचओडी रेस्पिरेटरी मेडिसिन आरआर हॉस्पिटल, एचओडी सीटीवीएस एम्स, एचओडी सीटीवीएस सफदरजंग हॉस्पिटल और एचओडी सीटीवीएस डॉ. आरएमएल हॉस्पिटल को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। सीएमओ एसएएस 3 को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। चूंकि इस तरह के प्रत्यारोपण की तैयारी पहले से ही की जाती है तो इसके लिए समय रहते कमेटी की मंजूरी ली जाएगी। किसी आपातकालीन स्थिति में इस तरह की सर्जरी एकाएक जरुरी हो और मरीज ने प्रत्यारोपण करा लिया हो तो उस स्थिति में कमेटी तय खर्च को मंजूरी देने वाली फाइल पर विचार करेगी।
इस तरह करना होगा आवेदन ...
केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के लाभार्थियों को उक्त फेफड़ों का ट्रांसप्लांट या हृदय प्रत्यारोपण कराना है तो उसके लिए सीजीएचएस के अतिरिक्त निदेशक के पास आवेदन देना होगा। यह आवेदन संबंधित मंत्रालय या विभाग के माध्यम से भेजा जाएगा। वहां से संबंधित कमेटी के पास फाइल आएगी। अगर कोई पेंशनर है तो उसे अपने जोन या शहर के वेलनेस सेंटर के माध्यम से सीजीएचएस के अतिरिक्त निदेशक को आवेदन देना होगा। केंद्रीय सेवाएं (चिकित्सा उपस्थिति'सीएस/एमए) के लाभार्थियों को फेफड़ों का ट्रांसप्लांट या हृदय प्रत्यारोपण कराने के लिए अंडर सेक्रेटरी ईएचएस, स्वास्थ्य मंत्रालय को आवेदन भेजना होगा। हालांकि यहां पर भी उसका आवेदन संबंधित मंत्रालय/विभाग के जरिए ही आगे बढ़ेगा। इसके बाद ही वह आवेदन, स्टेंडिंग कमेटी के समक्ष पहुंचेगा।