फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Certificate can be issued to Kangana ranaut film Emergency after some cuts Censor Board to High Court

Emergency: कुछ कट के बाद रिलीज हो सकती है कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी', सेंसर बोर्ड ने हाईकोर्ट में कहा

Thu, 26 Sep 2024 01:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 26 Sep 2024 01:14 PM IST
सार

कंगना की फिल्म इमरजेंसी पहले 6 सितंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से मंजूरी न मिलने के चलते इसकी रिलीज अटक गई। कंगना रनौत का आरोप है कि सेंसर बोर्ड फिल्म को सर्टिफिकेट जारी नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
Certificate can be issued to Kangana ranaut film Emergency after some cuts Censor Board to High Court
कंगना की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज अटकी - फोटो : एएनआई

विस्तार

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में बताया है कि अगर कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को कुछ कट्स के बाद रिलीज होने की मंजूरी दी जा सकती है। कंगना की फिल्म इमरजेंसी पहले 6 सितंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से मंजूरी न मिलने के चलते इसकी रिलीज अटक गई। कंगना रनौत का आरोप है कि सेंसर बोर्ड फिल्म को सर्टिफिकेट जारी नहीं कर रहा है और फिल्म की रिलीज में देरी कर रहा है। 
विज्ञापन


कंगना रनौत ने फिल्म में अभिनय के साथ ही फिल्म का सह-निर्माण भी किया है
कंगना रनौत ने अपनी फिल्म इमरजेंसी में अभिनय के साथ ही उसका निर्देशन और सह-निर्माण भी किया है। फिल्म में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को लेकर कुछ सिंख संगठनों ने आपत्ति जताई थी। इनमें शिरोमणि अकाली दल भी शामिल है। इन संगठनों का आरोप है कि फिल्म में सिख समुदाय को गलत तरीके से पेश किया गया है और कई ऐतिहासिक तथ्य गलत दिखाए गए हैं। कंगना रनौत के साथ फिल्म का निर्माण करने वाले जी एंटरटेनमेंट ने फिल्म की रिलीज न होने पर बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। जी एंटरटेनमेंट ने दावा किया कि सीबीएफसी ने फिल्म का सर्टिफिकेट बना दिया है, लेकिन इसे जारी नहीं कर रहा है। जी एंटरटेनमेंट का का आरोप है कि राजनीतिक कारणों और हरियाणा चुनाव की वजह से फिल्म के सर्टिफिकेट को रोका गया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सीबीएफसी को लगाई थी फटकार
अपील पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीएफसी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) से जवाब मांगा था। जस्टिस बीपी कोलाबावाला और फिरदौस पूनावाला ने बीते हफ्ते सीबीएफसी को फटकार लगाई थी और फैसला न लेने के लिए बोर्ड की आलोचना की थी। हाईकोर्ट ने सीबीएफसी को 25 सितंबर तक जवाब देने का समय दिया था। अब सीबीएफसी ने अपने जवाब में साफ कर दिया है कि कुछ कट्स के साथ फिल्म रिलीज हो सकती है, जो कि कंगना रनौत और जी एंटरटेनमेंट के लिए राहत की खबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ कट्स के बाद रिलीज हो सकती है फिल्म
सीबीएफसी के वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने कोर्ट को बताया कि बोर्ड की समीक्षा समिति ने फिल्म को लेकर फैसला ले लिया है। समिति ने सुझाव दिया है कि कुछ कट्स के साथ फिल्म रिलीज हो सकती है। इस पर जी एंटरटेनमेंट की तरफ से पेश हुए वकील शरण जगतियानी ने कोर्ट से कुछ समय मांगा है ताकि यह फैसला लिया जा सके कि कट्स लगाए जा सकते हैं या नहीं। इसके बाद पीठ ने मामले की सुनवाई 30 सितंबर तक टाल दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed