फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   -coronavirus vaccine remdesivir production double: Centre to Ramp UP Remdesivir Production From 38.80 Lakh Units Per Month to 74 Lakh Units Per Month From May: MHA

#LadengeCoronaSe: दोगुना होगा रेमडेसिविर का उत्पादन, मई से हर महीने बनेंगी 74 लाख यूनिट

Sat, 24 Apr 2021 08:55 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 24 Apr 2021 08:55 AM IST
सार

 केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि कोविड बीमारी में काम आने वाली प्रमुख दवाई रेमडेसिविर का उत्पादन और आपूर्ति को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं तथा अगले महीने की शुरुआत तक इसकी आपूर्ति 38.80 लाख यूनिट प्रति माह से बढ़कर 74 लाख यूनिट हो जाएगी।

विज्ञापन
-coronavirus vaccine remdesivir production double: Centre to Ramp UP Remdesivir Production From 38.80 Lakh Units Per Month to 74 Lakh Units Per Month From May: MHA
रेमेडिसिविर इंजेक्शन - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार बेहद तेज है। देश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत हो गई है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन के उत्पादन को बढ़ाने का प्रयास किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि कोविड बीमारी में काम आने वाली प्रमुख दवाई रेमडेसिविर का उत्पादन और आपूर्ति को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं तथा अगले महीने की शुरुआत तक इसकी आपूर्ति 38.80 लाख यूनिट प्रति माह से बढ़कर 74 लाख यूनिट हो जाएगी। इसके साथ ही मंत्रालय ने राज्यों से इसकी अबाधित आपूर्ति और परिवहन सुनिश्चित करने को कहा। देश में अभी इस दवाई की कमी महसूस की जा रही है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को जीवन रक्षक दवाई का अंतरिम आवंटन और आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने पत्र में लिखा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन और आयातित दवा टोक्लिजुमैब की मांग में भारी बढ़ोतरी होने के कारण इसकी आपूर्ति पर दबाव है। देश में मई, 2021 की शुरुआत तक रेमडेसिविर इंजेक्शन के सात लाइसेंस प्राप्त निर्माताओं की उत्पादन क्षमता 38.80 लाख यूनिट प्रति माह से बढ़ाकर 74 लाख यूनिट प्रति माह करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


गृह सचिव ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और फार्मास्युटिकल विभाग ने राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अंतरिम आवंटन के बारे में सूचित किया है। यह लाइसेंसप्राप्त सभी घरेलू निर्माताओं द्वारा रेमडिसिविर की आपूर्ति के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी तंत्र बनाया जाएगा
भल्ला ने कहा कि कोविड दवाओं की आपूर्ति की दैनिक आधार पर निगरानी और समन्वय के लिए राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण और भारतीय औषधि महानियंत्रक के माध्यम से फार्मास्यूटिकल्स विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत एक निगरानी तंत्र स्थापित किया गया है।

तीन लाख शीशी का होगा प्रतिदिन उत्पादन

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को कहा कि सरकार एंटीवायरल दवा रेमडेसिविर का उत्पादन बढ़ाकर जल्दी ही तीन लाख शीशी प्रतिदिन करने के लिए काम किया जा रहा है ताकि देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इस दवा की आपूर्ति बढ़ाई जा सके। देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले बड़े पैमाने पर बढ़ने के साथ ही रेमडेसिविर की मांग भी कई गुना बढ़ गई है। मंडाविया ने ट्वीट किया कि 12 अप्रैल के बाद से रेमडेसिविर के उत्पादन के लिए 25 नए विनिर्माण स्थलों को मंजूरी दी गई है। उत्पादन क्षमता अब प्रति माह 90 लाख शीशियों तक पहुंचने वाली है, जो पहले 40 लाख शीशी प्रति माह थी। उन्होंने कहा कि सरकार दैनिक आधार पर स्थिति की निगरानी कर रही है और देश में दवा की आपूर्ति बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed