फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre tells Lok Sabha more than one lakh crore rupees released to Bihar as proceeds of central taxes and duties between 2020 t0 2022

लोकसभा: 2020-22 के दौरान बिहार को केंद्र ने जारी किए 1.41 लाख करोड़ रुपये, कर और शुल्क से हुई आय से दी राशि

Mon, 14 Mar 2022 06:08 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 14 Mar 2022 06:08 PM IST
सार

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में केंद्र की ओर से बिहार को जारी की गई राशि के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन
Centre tells Lok Sabha more than one lakh crore rupees released to Bihar as proceeds of central taxes and duties between 2020 t0 2022
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

साल 2020-21 और 2021-22 के दौरान 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के बाद केंद्रीय करों व शुल्कों की आय के रूप में केंद्र सरकार की ओर से बिहार सरकार को 1.41 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है। यह जानकारी केंद्र ने सोमवार को लोकसभा में दी।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद के निचले सदन में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से 45 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी जारी की गई है। यह राशि ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य क्षेत्र, राज्य आपदा प्रतिक्रिया फंड समेत अन्य कार्यों के लिए अनुदान के तहत दी गई है।
विज्ञापन


चौधरी ने प्रश्न काल के दौरान लोकसभा में कहा, 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के आदार पर केंद्रीय कर एवं शुल्कों से हुई से 59,861.41 करोड़ रुपये की राशि साल 2020-21 के दौरान और 81,789.32 करोड़ की राशि साल 2021-22 के दौरान बिहार के लिए जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 15वें वित्त आयोग ने यह सिफारिश भी की थी कि विभिन्न प्रकार के फंड बिहार समेत अन्य राज्यों को स्थानांतरित किए जाएं। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि इस काम के लिए आयोग की ओर से योग्यता का पैमाना निर्धारित किया गया है।


आयोग ने बिहार में जिन फंड को स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है उनमें ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 8727 करोड़ रुपये का अनुदान, शहरी स्थानीय निकायों के लिए 3175 करोड़ रुपये और राज्य आपदा प्रतिक्रिया फंड के लिए 2548 करोड़ रुपये की राशि शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed