फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   centre send two IMCT teams to Bengal derek o brien call it adventure tourism against spirit of federalism

केंद्र सरकार ने बंगाल भेजीं दो आईएमसीटी टीम, टीएमसी नेता ने बताया एडवेंचर टूरिज्म

Tue, 21 Apr 2020 02:38 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 21 Apr 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
centre send two IMCT teams to Bengal derek o brien call it adventure tourism against spirit of federalism
डेरेक ओ ब्रायन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कोरोना वायरस की स्थिति का आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दलों (आईएमसीटी) को पश्चिम बंगाल भेजा है। जिसे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने एंडवेंचर टूरिज्म बताया है। उन्होंने कहा कि यदि आप राज्य की मदद करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है।

विज्ञापन


डेरेक ब्रायन ने लिखा, 'जो कोई भी बंगाल के लोगों की मदद करने के लिए राज्य आना चाहता है और जो हम पहले से कर रहे हैं उसमें बदलाव लाना चाहता है तो उसका स्वागत है। लेकिन इसे एक प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करोगे तो आप अपने लिए चीजों को मुश्किल बना देंगे।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, 'यदि आप राज्य सरकार को सूचित किए बिना एडवेंचर टूरिज्म चाहते हैं, आप पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री को अपने आगमन की सूचना दे रहे हैं और मुख्य सचिव को एक घंटे पहले तो यह संघवाद की भावना नहीं है ।' उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री को बताया गया कि केंद्रीय दल कुछ जिलों का तीन घंटे तक दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीएमसी ने केंद्रीय दलों के गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश ना जाने पर सवाल उठाए, जहां कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले और प्रभावित इलाके हैं। सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में रोजाना 425 नमूनों की जांच हो रही थी, जिसे आज बढ़ाकर 600 कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed