{"_id":"5a7eb4d04f1c1b2a788b503a","slug":"centre-releases-rs-1-269-crore-for-different-projects-of-andra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने आंध्र प्रदेश के लिए जारी किया 1,269 करोड़ फंड, क्या मानेंगे नायडू?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केंद्र ने आंध्र प्रदेश के लिए जारी किया 1,269 करोड़ फंड, क्या मानेंगे नायडू?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
मोदी-नायडू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत 1,269 करोड़ रुपए जारी किए हैं। यह फैसला एनडीए की सहयोगी पार्टी टीडीपी के बजट से नाराज होने के चलते लिया गया है। इन योजनाओं में पोलावरम की बहुउद्देशीय परियोजना भी शामिल है जिसके लिए 417.44 करोड़ रुपए जारी किए हैं। यह भी भाजपा और टीडीपी के बीच चल रहे विवाद का एक मुद्दा था।
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के वरिष्ठ संयुक्त आयुक्त आरपीएस वर्मा ने कहा- 1 अप्रैल, 2014 के बाद 417.44 करोड़ रुपए की राशि वह है जिसे कि आंध्र प्रदेश सरकार ने सिंचाई के लिए पोलावरम में इस्तेमाल किया था। केंद्र ने पोलावरम परियोजना प्राधिकरण को अब तक 4,329 करोड़ रुपए जारी किए हैं वहीं राज्य का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के राष्ट्रीय प्रोजेक्ट घोषित होने के बाद उसने इसपर 7,200 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री यनामला रामा कृष्णनिडु ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को पिछले महीने एक ज्ञापन सौंपा था जिसमें कहा था कि पोलावरम पर खर्च किए गए 3,217.63 करोड़ रुपये की राशि अभी तक राज्य को लौटाई नहीं गई है। जिसके बाद केंद्र ने 417.44 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। केंद्र ने राज्य के शहरी स्थानीय निकायों के लिए 253.74 करोड़ रुपए का मूल अनुदान भी जारी किया है। इसके अलावा 196.92 करोड़ रुपए आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए और 31.76 करोड़ रुपए पूरक पोषण कार्यक्रम के लिए दिए गए हैं।
विज्ञापन