फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre hands over 324 cases to NIA in last five years: MHA to Rajya Sabha

MHA to Rajya Sabha: बीते पांच सालों में एनआईए को सौंपी गई 324 मामलों की जांच; इतने केस में सुनाई गई सजा

Wed, 20 Dec 2023 05:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 20 Dec 2023 05:12 PM IST
सार

सवाल किया गया था कि  पिछले पांच वर्षों के दौरान एनआईए को सौंपे गए कितने मामलों में अदालती फैसले सुनाए गए हैं? और कितने मामलों में अभियुक्तों को दोषी ठहराया गया है? इसका जवाब देते हुए राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आंकड़े और जानकारी साझा की।

विज्ञापन
Centre hands over 324 cases to NIA in last five years: MHA to Rajya Sabha
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार ने बीते पांच सालों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 324 मामलों की जांच सौंपी है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को राज्यसभा में ये जानकारी दी। एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानद राय ने बताया कि 1 दिसंबर, 2018 से 30 नवंबर, 2023 के बीच मामलों की गंभीरता को देखते हुए 324 मामलों की जांच एनआईए से कराने का फैसला लिया गया और एजेंसी को इसका जिम्मा दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, सवाल किया गया था कि  पिछले पांच वर्षों के दौरान एनआईए को सौंपे गए कितने मामलों में अदालती फैसले सुनाए गए हैं? और कितने मामलों में अभियुक्तों को दोषी ठहराया गया है? इसका जवाब देते हुए राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आंकड़े और जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर, 2018 से 30 नवंबर, 2023 के बीच की अवधि में 84 मामलों में अदालत ने अपना निर्णय सुनाया। वहीं, ऐसे मामले जिसमें अभियुक्तों को दोषी ठहराया गया उनकी संख्या  81 है। 
विज्ञापन


राज्यमंत्री द्वारा पेश किए आंकड़ों के अनुसार, इस साल 30 नवंबर तक कुल 15 मामलों में फैसला सुनाया गया। वहीं साल 2022 में 31, 2021 में 15, 2020 में नौ और 2019 में 14 मामलों में फैसला सुनाया गया। वहीं, इस साल 30 नवंबर तक कुल 15 आरोपियों को दोषी ठहराया गया। इसी तरह 2022 में 30, 2021 में 15, 2020 में नौ और 2019 में 12 आरोपियों को दोषी ठहराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed