फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre Govt relaxed norms for deep tech startups to avail financial assistance from DSIR

Govt: केंद्र ने DSIR से फंड लेने के लिए स्टार्टअप्स के नियमों में दी ढील, तीन साल की शर्त की खत्म

Sun, 04 Jan 2026 10:47 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Sun, 04 Jan 2026 10:47 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने डीप टेक स्टार्टअप्स (गहन तकनीकी स्टार्टअप्स) को डीएसआईआर से वित्तीय सहायता लेने के लिए नियमों में ढील दी है। सरकार की ओर से तीन साल की शर्त को हटा लिया गया है। 

विज्ञापन
Centre Govt relaxed norms for deep tech startups to avail financial assistance from DSIR
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : ANI Photos

विस्तार

केंद्र सरकार ने रविवार (04 जनवरी) को डीप-टेक स्टार्टअप्स (गहन तकनीकी स्टार्टअप्स) को डिपार्टमेंट ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (डीएसआईआर) से वित्तीय मदद लेने के नियमों में ढील दी है। केंद्र सरकार ने वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए डीप-टेक स्टार्टअप्स के लिए तीन साल की शर्त को हटा दिया है।

विज्ञापन

डीएसआईआर के 42वें स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने विभाग के औद्योगिक अनुसंधान और विकास प्रोत्साहन कार्यक्रम (आईआरडीपीपी) के तहत 1 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए डीप-टेक स्टार्टअप्स के लिए तीन साल की व्यवहार्यता मानदंड को हटाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने जानिए क्या कहा?
डीएसआईआर अपने आईआरडीपीपी के तहत स्टार्टअप्स को 1 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता तभी प्रदान करता है, जब वे कम से कम तीन वर्षों की अवधि के लिए टिकाऊ और व्यवहार्य साबित हो। इस कदम को स्टार्टअप्स को गति देने और उन्हें बनाए रखने के लिए एक प्रोत्साहन बताते हुए सिंह ने कहा, 'तीन साल के अस्तित्व की आवश्यकता को हटाना डीप-टेक स्टार्टअप्स को तेजी से आगे बढ़ने में मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन है, इससे पहले कि वे पूरी तरह से अपने पैरों पर खड़े हो जाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स को तकनीकी परिपक्वता से जुड़े उचित मूल्यांकन मानकों को बनाए रखना होगा। इस कदम से प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ होनहार इनोवेटर्स और एंटरप्रेन्योर्स को भी शुरुआती गति मिलने की उम्मीद है।


ये भी पढ़ें: Bank Strike: 5 दिवसीय कार्य की मांग को लेकर बैंककर्मियों की 27 को देशव्यापी हड़ताल, तीन दिनों तक काम रहेगा ठप

पूरे देश में अभूतपूर्व उत्साह: सिंह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हालांकि 1 लाख करोड़ रुपये के अनुसंधान, विकास और नवाचार (आरडीआई) कोष ने पूरे देश में अभूतपूर्व उत्साह पैदा किया है, लेकिन इसे उन स्टार्टअप्स को समर्थन देने के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्होंने तकनीकी परिपक्वता का एक निश्चित स्तर हासिल कर लिया है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed