फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bank employees union UFBU threatened to go on nationwide strike on 27 Jan demanding 5 day week

Bank Strike: 5 दिवसीय कार्य की मांग को लेकर बैंककर्मियों की 27 को देशव्यापी हड़ताल, तीन दिनों तक काम रहेगा ठप

Sun, 04 Jan 2026 08:47 PM IST
लव गौर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Sun, 04 Jan 2026 08:47 PM IST
सार

Bank Strike: बैंक कर्मचारियों की यूनियन ने 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल की धमकी दी है। बैंक कर्मचारियों का संघ 5 दिवसीय सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
Bank employees union UFBU threatened to go on nationwide strike on 27 Jan demanding 5 day week
हड़ताल के बाद बैंक बंद की फाइल तस्वीर - फोटो : ANI Photos

विस्तार

बैंक कर्मचारियों के संघों ने 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के तत्वावधान में बैंक कर्मचारियों के संघों ने 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
विज्ञापन


ऐसे में अगर यह हड़ताल होती है, तो इसका प्रभाव मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कामकाज पर लगातार तीन दिनों तक पड़ेगा, क्योंकि 25 और 26 जनवरी को छुट्टी है। मालूम हो कि वर्तमान में बैंक कर्मचारियों को रविवार के अलावा प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती है। मार्च 2024 में वेतन संशोधन समझौते के दौरान इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और यूएफबीयू के बीच शेष दो शनिवारों को अवकाश घोषित करने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन


सरकार हमारी मांग पर ध्यान नहीं दे रही: यूएफबीयू
यूएफबीयू ने एक बयान में कहा,'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार हमारी जायज मांग पर कोई जवाब नहीं दे रही है। मैन-आवर्स का कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि हम सोमवार से शुक्रवार तक हर दिन 40 मिनट अधिक काम करने पर सहमत हो गए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन ने दी ये दलील
इसमें कहा गया है कि आरबीआई, एलआईसी, जीआईसी आदि पहले से ही सप्ताह में 5 दिन काम कर रहे हैं, साथ ही विदेशी मुद्रा बाजार, मुद्रा बाजार, शेयर बाजार आदि शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालय भी शनिवार को बंद रहते हैं। इसलिए इसमें कहा गया है कि बैंकों द्वारा 5-दिवसीय सप्ताह शुरू न करने का कोई कारण नहीं है।


ये भी पढ़ें:  Govt: केंद्र ने DSIR से फंड लेने के लिए स्टार्टअप्स के नियमों में दी ढील, तीन साल की शर्त की खत्म

अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान
इसमें आगे कहा गया है कि 27 जनवरी, 2026 को सभी बैंकों में अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि यूएफबीयू भारत के नौ प्रमुख बैंक यूनियनों का एक छत्र संगठन है, जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और कुछ पुरानी पीढ़ी के निजी बैंकों में कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed