फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre approved Shahpurkandi Dam project on ravi river which will cut water flow to Pakistan

रावी नदी पर बनने वाले बांध को केंद्र ने दी मंजूरी, घटेगा पाकिस्तान जाने वाला पानी

Fri, 07 Dec 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Dec 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
Centre approved Shahpurkandi Dam project on ravi river which will cut water flow to Pakistan
भारत-पाकिस्तान

केंद्र सरकार ने गुरुवार को पंजाब में रावी नदी पर शाहपुरकंडी बांध परियोजना को लागू करने की मंजूरी दे दी है। इस कदम से भारत को उस फालतू बहने वाले पानी को रोककर इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी जो वर्तमान में बह जाता है। यह पानी मधोपुर हेडवर्क्स से होते हुए पाकिस्तान चला जाता है। यह परियोजना 2022 में पूरी हो जाएगी। इससे पंजाब के साथ ही जम्मू और कश्मीर के किसानों की सिंचाई क्षमता बढ़ेगी।

विज्ञापन


2,285 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना की योजना 17 साल पहले बन गई थी मगर पैसों की कमी के कारण राज्य इसे लागू करने के लिए तैयार नहीं था। इस परियोजना के लिए केंद्र 485 करोड़ रुपये (सिंचाई वाले हिस्से के लिए) देगा। इस परियोजना को 2018-19 से लेकर 2022-23 तक यानी पांच सालों में बनाकर तैयार किया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय कैबिनेट ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सिंधु जल संधि के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए इस बांध को बनाने के संबंध में फैसला लिया है। 1960 में हुए इस समझौते के अतंर्गत भारत को तीन पूर्वी नदियों रावी, ब्यास और सतलुज के पानी का पूरा इस्तेमाल करने का अधिकार है। इस परियोजना के पूरा होने से पंजाब की 5000 हेक्टेयर और जम्मू-कश्मीर की 32,173 हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन की सिंचाई संभव हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब  इसके जरिए 206 मेगावाट की हाईड्रो पावर पैदा कर पाएगा। साल 2001 के नवंबर में ही योजना आयोग (अब नीति आयोग) ने इस परियोजना को शुरुआती स्वीकृति दे दी थी। इस परियोजना की संशोधित लागत को अगस्त 2009 में जल संसाधन मंत्रालय की सलाहकार समिति से अगस्त 2009 में अनुमोदन भी मिल गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed