{"_id":"63531f0dac9b995e2b6f3e2e","slug":"central-railway-has-increased-platform-ticket-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफॉर्म टिकट हुए महंगे: मुंबई के छह स्टेशनों पर 50 रुपए में मिलेगा टिकट, जानें क्यों लिया गया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्लेटफॉर्म टिकट हुए महंगे: मुंबई के छह स्टेशनों पर 50 रुपए में मिलेगा टिकट, जानें क्यों लिया गया फैसला
Sat, 22 Oct 2022 04:07 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 22 Oct 2022 04:07 AM IST
सार
नई दरें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण और पनवेल पर लागू होंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य रेलवे ने त्योहारी सीजन के दौरान भीड़भाड़ को रोकने के लिए शनिवार से मुंबई के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दरें 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी है। हालांकि यह कीमतें अस्थायी तौर पर लागू की गई हैं।
विज्ञापन
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने शुक्रवार को कहा कि नई दरें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण और पनवेल पर लागू होंगी। ये स्टेशन लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए सबसे व्यस्त जंक्शन हैं और 31 अक्टूबर तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह बढ़ोतरी की गई है। प्लेटफॉर्म टिकटों में इस तरह की अस्थायी बढ़ोतरी पिछले दो वर्षों में मुंबई में क्षेत्रीय रेलवे द्वारा कई बार लागू की गई है।
विज्ञापन