{"_id":"5f58993f0362017b95091132","slug":"central-paramilitary-officer-committed-suicide-did-not-mention-the-reason-for-suicide-in-suicide-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय अर्धसैनिक बल के अधिकारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में नहीं बताई आत्महत्या की वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय अर्धसैनिक बल के अधिकारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में नहीं बताई आत्महत्या की वजह
Wed, 09 Sep 2020 02:28 PM IST
Harendra Chaudhary
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में तैनात सीआरपीएफ की बटालियन के अधिकारी ने अपने दफ्तर में खुद को अपनी राइफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले अधिकारी ने एक सुसाइड नोट भी लिखा और शव घर न भेजने की जगह चेन्नई में ही अंतिम संस्कार करने का अनरोध किया है।
विज्ञापन
मृतक कालीकट का रहने वाला था और बतौर एसआई भर्ती हुआ था। मंगलवार को अपने दफ्तर में खुद को गोली मार ली। गोली नीचे की ओर से गर्दन के हिस्से पर चली। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हालांकि सुसाइड लेटर में आत्महत्या की कोई वजह नहीं लिखी है। पत्र में लिखा है कि बटालियन ने मुझे बहुत सम्मान, कल्याण और प्यार दिया है। इसके लिए आप सभी का धन्यवाद। मेरी मौत का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कोई जिम्मेदार नहीं है। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत मामला है।
विज्ञापन