फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central paramilitary force 'CRPF' given 4959 promotions in various ranks on Diwali

CRPF: 4959 जवानों को मिला दिवाली का तोहफा, ASI-SI से लेकर सिपाहियों तक के खिल उठे चेहरे

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:34 PM IST
सार

CRPF promotion: सीआरपीएफ ने 15 अक्तूबर को एसआई/एमएम से इंस्पेक्टर/एमटी रैंक में दो पदोन्नति दी हैं। एसआई/बी.बैंड से इंस्पेक्टर/बी.बैंड में एक परमोशन प्रदान की गई है। 16 अक्तूबर को 90 कर्मियों को हवलदार/टेलर से एएसआई टेलर की पदोन्नति दी गई है।

विज्ञापन
Central paramilitary force 'CRPF' given 4959 promotions in various ranks on Diwali
सीआरपीएफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' ने दीवाली पर विभिन्न रैंकों में 4959 पदोन्नति दी हैं। इस पदोन्नति से कुक, कारपेंटर, बैंड व जीडी के सिपाही और हवलदारों का चेहरा खिल उठा है। यह पदोन्नति डीजी सीआरपीएफ की स्पेशल ड्राइव के तहत प्रदान की गई है। बल में पहले अप्रूव्ड लिस्ट के आधार पर 'एनजीओ' को पदोन्नति मिलती थी, अब विभागीय पदोन्नति समिति, 'डीपीसी' के माध्यम से परमोशन दी जाती है। सीआरपीएफ ने पिछले दस दिन में विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर करीब पांच हजार कर्मियों को पदोन्नति दी है। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ ने 15 अक्तूबर को एसआई/एमएम से इंस्पेक्टर/एमटी रैंक में दो पदोन्नति दी हैं। एसआई/बी.बैंड से इंस्पेक्टर/बी.बैंड में एक परमोशन प्रदान की गई है। 16 अक्तूबर को 90 कर्मियों को हवलदार/टेलर से एएसआई टेलर की पदोन्नति दी गई है। इसी तरह 39 हवलदार/कारपेंटर को एएसआई/कारपेंटर बनाया गया है। 23 अक्तूबर को 657 एसआई/जीडी को इंस्पेक्टर जीडी की पदोन्नति दी गई है। इनके अलावा 95 सिपाही/टेलर को हवलदार/टेलर बनाया गया है। 
विज्ञापन


23 अक्तूबर को ही 40 सिपाही/कारपेंटर को हवलदार/कारपेंटर के पद पर पदोन्नत किया गया है। 24 अक्तूबर को 102 हवलदार/ड्राइवर को एएसआई/एमटी बनाया गया है। 25 अक्तूबर को 25 हवलदार/पी-बैंड को एएसआई पी बैंड के पद पर पदोन्नति दी गई है। 12 हवलदार/बी.बैंड को एएसआई/बी बैंड बनाया गया है। 173 सिपाही ड्राइवर को हवलदार ड्राइवर की पदोन्नति दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 कुक को हवलदार कुक बनाया गया है। इसी तरह 21 सिपाही/बीबी को हवलदार/बीबी की पदोन्नति मिली है। सामान्य ड्यूटी वाले रैंकों में 1237 सिपाही को हवलदार, 639 हवलदारों को एएसआई और 1804 एएसआई जीडी को एसआई जीडी की पदोन्नति दी गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed