फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central ministry SO jumped from the 7th floor of Shastri Bhawan

Central Government: शास्त्री भवन में केंद्रीय मंत्रालय के 'एसओ' ने लगाई 7वीं मंजिल से छलांग, क्या ये थी वजह

Tue, 30 Sep 2025 08:02 PM IST
संध्या डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 30 Sep 2025 08:02 PM IST
सार

दिल्ली के  शास्त्री भवन में एक अनुभाग अधिकारी 'एसओ' द्वारा सातवीं मंजिल से छलांग लगा ली। उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर है। 

विज्ञापन
Central ministry SO jumped from the 7th floor of Shastri Bhawan
शास्त्री भवन में 'एसओ' ने 7वीं मंजिल से लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद भवन के निकट स्थित शास्त्री भवन, जहां पर केंद्र सरकार के कई मंत्रालय हैं, वहां एक अनुभाग अधिकारी 'एसओ' द्वारा सातवीं मंजिल से छलांग लगाने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल पर दिल्ली पुलिस के साथ सीआईएसएफ भी मौजूद रही। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय में एसओ के पद पर काम कर रहे दीपक खोड़ा की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

एसओ दीपक खोड़ा ने इस मामले में एक शिकायती पत्र भी सामने आया है। इसमें उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पत्र के मुताबिक, दीपक इस मंत्रालय 9 वर्षों से काम कर रहे हैं। उनके दो वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें एक अपर सचिव और दूसरे उप सचिव हैं, वे उन्हें कथित तौर पर प्रताड़ित एवं अपमानित कर रहे थे। पत्र में यह आरोप भी लगाया गया है कि ये अधिकारी, एसओ को सख्त कार्रवाई की धमकी दे रहे थे। 

विज्ञापन

दीपक खोड़ा ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि इस मामले को लेकर वे तनाव में थे। इस सिलसिले में सोमवार को ड्यूटी के दौरान जब दीपक अपने परिजनों से फोन पर बात कर रहे थे तो वे सातवीं मंजिल पर पहुंच गए। पत्र में लिखा है कि उस वक्त मेरी पत्नी ने मुझे बहुत समझाया, लेकिन मैं बहुत परेशान था। तभी मैं खिड़की से नीचे कूद गया। उस वक्त भवन के नीचे पानी की बोतलों से लदा एक टैंपो खड़ा था। दीपक, उसी टैंपो पर जा गिरा। घायल अवस्था में उसके साथियों ने दीपक को अस्पताल पहुंचाया। दीपक ने कहा है कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed