फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central minister Giriraj singh plan big movement for population control

दो से अधिक बच्चे पैदा करने वालों से छीना जाए मतदान का अधिकारः गिरिराज सिंह 

Thu, 25 Jan 2018 09:22 PM IST
संजय मिश्र/नई दिल्ली
संजय मिश्र/नई दिल्ली Updated Thu, 25 Jan 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
Central minister Giriraj singh plan big movement for population control

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बेशक देश में जनसंख्या कानून की आवश्यकता से इंकार किया है, लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह कठोर जनसंख्या कानून बनाने की अपनी मांग को लेकर अब भी अडिग हैं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए देश में कठोर कानून बनाना चाहिए।

विज्ञापन


बतौर गिरिराज जनसंख्या पर ऐसा कठोर कानून बनना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति उसकी अनदेखी न कर सके। कानून के प्रावधानों पर उन्होंने कहा कि दो से अधिक बच्चे पैदा करने वालों से मतदान का अधिकार छीन लेना चाहिए। इसके अलावा उन्हें सरकारी सुविधाओं से वंचित किए जाने के साथ सरकार के जरिए मिलने वाली छूट से भी वंचित करना चाहिए। 
विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर वे फरवरी के तीसरे सप्ताह में अपनी संसदीय सीट नवादा से अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे अभियान को लेकर पूरे बिहार और बाद में देश के अन्य हिस्सों में जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन दिनों वे जनसंख्या कानून को लेकर शुरू किए जाने वाले अपने अभियान की तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत उन्होंने योग गुरु रामदेव, श्री श्री रविशंकर, हरिद्वार स्थित जय राम आश्रम के प्रमुख, गायत्री परिवार के प्रमुख और जूनाअखाड़े के प्रतिनिधियों से संपर्क किया है। गिरिराज ने बताया की अपने अभियान में वे हिंदू समाज के साधु-संतों का भी सहयोग लेंगे। हालांकि अभियान को गैर राजनीतिक रखने की कोशिश रहेगी, इसलिए आंदोलन के लिए नया बैनर बनाने पर विचार चल रहा है। एक राय यह भी है कि बैनर का नाम मां भारती रखते हुए, सनातन धर्म बचाओ का नारा रखा जाए। साथ ही बैनर पर स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के साथ आदिगुरू शंकराचार्य की तस्वीर प्रचारित करने का विचार है। 


गिरिराज सिंह का कहना है कि बढ़ती जनसंख्या की वजह से भारत की भौगोलिक संरचना में असंतुलन हो रहा है। उन्होंने कहा कि आंकडे़ बताते हैं कि सामाजिक समरसता बरकरार रखने के लिए जनसंख्या का संतुलन जरूरी है। जिन जिलों में मुस्लिमों की संख्या बढ़ी है, वहां का सामाजिक ताना-बाना टूटा है। गिरिराज सिंह का कहना है कि आज देश के 54 जिलों में मुस्लिम आबादी 40 प्रतिशत के पार है। हिंदुओं की घटती आबादी पर चिंता जताते हुए उन्होंने इसे भविष्य में देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed