फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Minister Bhupendra Yadav said pride to have the largest population of Asian elephants in india

Elephants Pride: भूपेंद्र यादव बोले- सबसे अधिक एशियाई हाथियों की आबादी होना गर्व की बात, पीएम ने भी की तारीफ

Sun, 13 Aug 2023 07:21 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 13 Aug 2023 07:21 AM IST
सार

भूपेंद्र ने ओडिशा में आयोजित विश्व हाथी दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जंगली एशियाई हाथियों की सबसे बड़ी आबादी के साथ, भारत इस प्रजाति के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत है। 

विज्ञापन
Central Minister Bhupendra Yadav said pride to have the largest population of Asian elephants in india
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा,  भारत जंगली एशियाई हाथियों की सबसे बड़ी आबादी का घर है। हाथियों को संरक्षित करके दुनिया के सामने नजीर स्थापित करने के लिए प्रयास कर रहा है। इसमें स्थानीय समुदायों की मदद से वन भूमि पर उनके भोजन की व्यवस्था के साथ संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

विज्ञापन

भूपेंद्र ने ओडिशा में आयोजित विश्व हाथी दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जंगली एशियाई हाथियों की सबसे बड़ी आबादी के साथ, भारत इस प्रजाति के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने परियोजना हाथी की ओर से तैयार भारत के हाथी गलियारों का रोडमैप भी जारी किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में हाथी संचालन समिति की 19वीं बैठक भी हुई।

विज्ञापन

हाथी रिजर्व नेटवर्क में विस्तार
केंद्रीय मंत्री ने कहा, दो वर्षों में देश में हाथी रिजर्व नेटवर्क 76,508 वर्ग किमी से बढ़कर 80,777 वर्ग किमी  हो गया है, जिसमें 33 हाथी रिजर्व शामिल हैं। मंत्रालय ने पहली बार पूरे देश में हाथी रिजर्वों का प्रबंधन प्रभावशीलता एवं मूल्यांकन करने का काम शुरू किया है। भूपेंद्र ने कहा कि हाथी रिजर्व के लिए प्रबंधन प्रभावशीलता एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को संचालित करने के लिए देश के चार हाथी बहुल क्षेत्रों में चार हाथी रिजर्व की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि देश में 150 हाथी गलियारें हैं जो इस विशाल जीव के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट
पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व हाथी दिवस के अवसर पर हाथियों की रक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि वे भारत की समृद्ध प्राकृतिक विरासत से जुड़े हुए हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर हाथियों के संरक्षण की दिशा में काम करने वाले लोगों की सराहना की। पीएम मोदी ने एक्स पर मुदुमलाई टाइगर रिजर्व की कुछ तस्वीरें साझा कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed