फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central government will bring stimulus package for economy as second wave of corona virus is surging

योजना: केंद्र सरकार ला सकती है नया राहत पैकेज, लॉकडाउन-कर्फ्यू से निपटने की कर रही तैयारी

Thu, 15 Apr 2021 03:48 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 15 Apr 2021 03:48 PM IST
सार

देश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। ऐसे में केंद्र सरकार देश की अर्थव्यवस्था पर असर ना पड़ने के लिए एक और राहत पैकेज का एलान कर सकती है।

विज्ञापन
central government will bring stimulus package for economy as second wave of corona virus is surging
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना वायरस से बिगड़ते हालातों के बाद देश की अर्थव्यवस्था पर ज्यादा असर ना पड़े और इकोनॉमी की ट्रेन पटरी से ना उतरे, इसके लिए केंद्र सरकार एक और राहत पैकेज ला सकती है। कोरोना के खिलाफ जंग के लिए ज्यादातर राज्य नाइट कर्फ्यू का सहारा ले रहे हैं क्योंकि पूर्ण लॉकडाउन का विकल्प नहीं है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू का सहारा
यही नहीं कुछ राज्यों ने संक्रमण को रोकने के लिए वीकेंड लॉकडाउन का भी एलान कर दिया है। हालांकि इससे देश की अर्थव्यवस्था के सुधार पर असर पड़ सकता है। अगर महामारी की दूसरी लहर गरीबों की आजीविका को बाधित करती है तो केंद्र सरकार का दूसरा पैकेज उनको राहत देगा। 
विज्ञापन


पिछले साल 20 लाख करो़ड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी
बता दें कि सरकार ने पिछले साल 26 मार्च से 17 मई के बीच आर्थिक प्रोत्साहन-सह-राहत पैकेज की घोषणा की थी। केंद्र सरकार ने उस समय 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का एलान किया था। केंद्रीय वित्त मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक और अन्य प्रमुख विभाग एक अन्य प्रोत्साहन के लिए जरूरत और समय के लिए हितधारकों के संपर्क में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




टीकाकरण अभियान का विस्तार कर सकती है सरकार
नाम ना बताने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि एक राष्ट्रव्यापी सख्त लॉकडाउन के प्रस्ताव को प्रधानमंत्री मोदी ने खारिज कर दिया है। हालांकि केंद्र अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार कर सकता है ताकि कोविड 19 के प्रसार को कम किया जा सके। इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि औद्योगिक श्रमिकों का टीकाकऱण विचाराधीन है। 

अधिकारी ने बताया कि उनकी उम्र चाहे कितनी भी क्यों ना हो,  उन्हें टीकाकरण की उपलब्धता के आधार पर टीका लगाया जाएगा। बता दें कि मंगलवार को केंद्र सरकार ने रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी वैक्सीन को मंजूदी दे दी है। वहीं वित्त मंत्रालय, अन्य मंत्रालयों और उद्योग प्रतिनिधियों से विशिष्ट जानकारी ले रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed